Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'राम लीला' के बाद रणवीर सिंह फिर चले गुजरात, अबकी बार 'JAYESHBHAI JORDAAR'

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Tue, 28 May 2019 09:32 AM (IST)

    Jayeshbhai Jordaar Ranveer Singh next film after 83 रणवीर सिंह ने इससे पहले गोलियों की रासलीला राम लीला में गुजराती किरदार निभाया था जिसमें दीपिका पाद ...और पढ़ें

    Hero Image
    'राम लीला' के बाद रणवीर सिंह फिर चले गुजरात, अबकी बार 'JAYESHBHAI JORDAAR'

    मुंबई। Ranveer Singh next film after 83 titled Jayeshbhai Jordaar रणवीर सिंह इन दिनों भारत की 1983 में हुई क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत पर बन रही फ़िल्म '83' में बिज़ी हैं, जो 2020 में रिलीज़ हो रही है। इस फ़िल्म के बाद रणवीर सिंह की अगली फ़िल्म का नाम भी सामने आ गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    '83' के बाद रणवीर सिंह 'जयेश भाई जोरदार' कर रहे हैं। इस फ़िल्म में रणवीर का किरदार गुजराती होगा। रणवीर ने इसका एलान ट्विटर पर करते हुए लिखा है- ''यह एक जादुई स्क्रिप्ट है। अपनी अगली फ़िल्म जयेशभाई जोरदार का एलान करते हुए उत्साहित हूं।'' जयेशभाई जोरदार में रणवीर दूसरी बार गुजराती किरदार प्ले कर रहे हैं। इससे पहले संजय लीला भंसाली की फ़िल्म 'गोलियो की रासलीला राम लीला' में रणवीर ने गुजराती किरदार निभाया था। इस गैंगस्टर लव स्टोरी में रणवीर के साथ दीपिका पादुकोण थीं। 

    'जयेशभाई जोरदार' को दिव्यांग ठक्कर निर्देशित कर रहे हैं, जिनका यह डायरेक्टोरियल डेब्यू है। फ़िल्म का निर्माण यशराज फ़िल्म्स द्वारा किया जा रहा है। रणवीर ने यशराज बैनर के साथ ही 'बैंड बाजा बारात' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। रणवीर ने दिव्यांग को एक मज़ेदार वीडियो के साथ इंट्रोड्यूस करवाया है। दिव्यांग ख़ुद एक्टर भी हैं। इस वीडियो के साथ रणवीर ने लिखा है- ''यह बच्चा दुनिया में कहां से आया है। दिव्यांग ठक्कर सीधे-सीधे जोरदार है।''

    रणवीर इस साल 'गली बॉय' में नज़र आये थे, जो वेलेंटाइन डे पर रिलीज़ हुई थी। ज़ोया अख़्तर निर्देशित फ़िल्म में रणवीर ने एक स्ट्रीट रैपर को रोल निभाया था। फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर हिट रही। इससे पहले पिछले साल दिसम्बर में कॉप ड्रामा 'सिम्बा' रिलीज़ हुई थी, जिसमें रणवीर पुलिस अफ़सर बने थे। रोहित शेट्टी निर्देशित यह फ़िल्म भी बॉक्स ऑफ़िस पर कामयाब रही थी। 

    बहरहाल, अगर 83 की बात करें तो कबीर ख़ान इस फ़िल्म का निर्देशन कर रहे हैं। रणवीर फ़िल्म में विश्वकप विजयी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। फ़िल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज़ के लिए निर्धारित है।

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप