लौटे रही है सिनेमा की 'धुरंधर' जोड़ी, Ranveer Singh और आदित्य धर की अगली फिल्म की डील हुई डन?
धुरंधर फिल्म के अभिनेता रणवीर सिंह निर्देशक आदित्य धर के साथ नई फिल्म को लेकर इस वक्त चर्चा में बने हुए हैं।
-1794993137660_m.webp)
रणवीर सिंह और आदित्य धर (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
नई फिल्म को लेकर चर्चा में रणवीर सिंह
आदित्य धर के साथ दोबारा काम करेंगे एक्टर
धुरंधर फ्रेंचाइजी से जीता सबका दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली: अभिनेता रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर इस वक्त सिनेमा की सबसे सफल जोड़ी है। इन दोनों ने मिलकर धुरधंर और धुरधंर 2 जैसी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों के जरिए हिंदी सिनेमा में कामयाबी का नया इतिहास लिखा है।
अब खबर है कि रणवीर और आदित्य की जोड़ी फ्यूचर में एक नई फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। दोनों ने अपकमिंग फिल्म के डील को डन कर लिया है। पूरा मामला क्या है, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं-
साथ लौटेंगे रणवीर और आदित्य
बतौर एक्टर रणवीर सिंह धुरंधर फ्रेंचाइजी की अपार सफलता के बाद अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर लंबे समय से चर्चा में बने हुए हैं। अब खबर आ रही है कि उनकी अपकमिंग मूवी में निर्देशक आदित्य धर की एक फिल्म का नाम शामिल होने जा रहा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार आदित्य ने रणवीर संग तीसरी फिल्म को करने के लिए बातचीत की है और अभिनेता इसके लिए राजी भी हो गए हैं।
यह भी पढ़ें- शाह रुख खान के 'King' के पोस्टर की धुरंधर 2 से हुई तुलना, फैंस बोले- 'हर एक मास्टरपीस कॉपी होता...'

ऐसी खबरें है कि आदित्य धर मौर्य साम्राज्य के उत्थान पर आधारित एक ऐतिहासिक महाकाव्य को बनाने का विचार कर रहे हैं, जिसमें चंद्रगुप्त मौर्य की कहानी को दर्शाया जाएगा। इस हिस्टोरिकल ड्रामा पीरियड फिल्म के लिए उन्होंने सबसे पहले रणवीर सिंह के नाम पर मंथन किया है और एक्टर भी इसके लिए मूड बना चुके हैं। हालांकि, इस बात की अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

आपको बता दें कि डायरेक्टर आदित्य धर के डायरेक्शन में बनने वाली धुरंधर पार्ट-1 और धुरंधर पार्ट-2 के जरिए रणवीर सिंह हिंदी सिनेमा में एक अलग मुकाम हासिल कर लिया है। जिसकी वजह से इंडस्ट्री के फिल्ममेकर्स में अभिनेता की डिमांड काफी बढ़ गई है। जानकारी के लिए बता दें कि धुरंधर फ्रेंचाइजी ने ग्लोबली 3100 करोड़ का कारोबार कर बॉलीवुड में इतिहास रचा है।
रणवीर की अगली फिल्म
बात की जाए बतौर अभिनेता रणवीर सिंह अगली फिल्म के बारे में तो उसका नाम प्रलय है, जिसकी शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। ये एक जॉम्बी सर्वाइवल थ्रिलर है, जिसमें रणवीर के साथ-साथ साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार कल्याणी प्रियदर्शन अहम भूमिका में नजर आएंगी। ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जा सकती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।