Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ranveer Dance with NBA Players: रणवीर सिंह ने दिग्गज एनबीए खिलाड़ी शकील ओ'नील के साथ किया डांस, देखें वीडियो

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Sun, 09 Oct 2022 02:17 PM (IST)

    Ranveer Dance with NBA Players रणवीर सिंह नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन खिलाड़ियों के साथ डांस वीडियोज साझा कर रहे हैं। अब उन्होंने दिग्गज अमेरिकी खिलाड़ी शकील ओ नील के साथ पद्मावत सॉन्ग खलीबली पर डांस करते हुए दिख रहे हैं।

    Hero Image
    Ranveer Singh dances with veteran NBA player Shakeel O Neal.

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ranveer Dance with NBA Players: बॉलीवुड के सुपर एनर्जेटिक अभिनेता रणवीर सिंह अपने सोशल मीडिया पर अपने अतरंगी अवतार को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वो एनबीए के खिलाड़ी के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खलीबली गाने पर किया डांस

    इंस्टाग्राम पर शेयर किए इस वीडियो में रणवीर सिंह और नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन खिलाड़ी शकील ओ’नील के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दोनों फिल्म पद्मावत के सॉन्ग खलीबली पर डांस करते हुए दिख रहे हैं।

    इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर रणवीर सिंह ने लिखा, बिग मैन एक्स बैड मैन वह खलीबली पर डांस में सहयोग कर रहे हैं, लेकिन आपको नहीं पता कि आपको ये करने की जरुरत नहीं है। ये है शाक खलीबली कर रहा है। हां आपने सही पढ़ा। शाक-ए-बीबी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

    रणवीर सिंह द्वारा शेयर इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

    राम लीला के गाने पर किया डांस

    इससे पहले उन्होंने एनबीए की ही खिलाड़ी जियानिस उगो एंटेटोकोन म्पोस के साथ वीडियो शेयर किया था,  जिसमें वो एनबीए खिलाड़ी के साथ अपनी फिल्म राम लीला की गाने तड़त, तड़त पर डांस कर रहे हैं। आपको बता दें, रणवीर सिंह को साल 2021 में भारत में एनबीए का ब्रांड एंबेसडर बनाया था। तब से उन्हें अक्सर दुनिया भर के प्रमुख एनबीए कार्यक्रमों में भाग लेते हुए दिखा जाता है और अब उन्होंने अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी के साथ मस्ती करते देखा जा सकता है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

    रणवीर सिंह की आने वाली फिल्में

    वहीं, बात अगर रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी कॉमेडी ड्रामा फिल्म सर्कस में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म अंगूर का रीमेक है। इसके अलावा वो करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, अन्नियन और मिस्टर इंडिया 2 में भी नजर आने वाले है।