विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फेमस होते ही Ranu Mandol का खुलासा, इस दिग्गज अभिनेता के घर में कर चुकी हैं काम

By Nazneen AhmedEdited By:
Published: Mon, 02 Sep 2019 10:54 AM (IST)Updated: Mon, 02 Sep 2019 10:55 AM (IST)

रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर इंटरनेट सेंसशन बनीं रानू मंडल जैसे-जैसे पॉपुलर होती जा रही हैं उन्हे लेकर नई खबरें सामने आती जा रही हैं।

फेमस होते ही Ranu Mandol का खुलासा, इस दिग्गज अभिनेता के घर में कर चुकी हैं काम
फेमस होते ही Ranu Mandol का खुलासा, इस दिग्गज अभिनेता के घर में कर चुकी हैं काम

नई दिल्ली, जेएनएन। रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर इंटरनेट सेंसशन बनीं रानू मंडल जैसे-जैसे पॉपुलर होती जा रही हैं उन्हे लेकर नई खबरें सामने आती जा रही हैं। न्यूज एजेंसी आईएनएस से बातचीच के दौरान रानू ने अपने बारे में कुछ ऐसी बातें बताई जिसे सुनकर हर कई हौरान रह गया। रेलवे स्टेशन से खराब हालत में दिखने वालीं रानू बॉलीवुड दिग्गज के घर काम कर चुकी हैं।

एजेंसी से बातचीत में रानू ने बताया, वो एक अच्छे परिवार से ताल्लुक़ रखती हैं। लेकिन जब वो 6 महीने की थीं तभी अपने मां-बाप से अलग हो गईं और दादी के साथ रहने लगीं। इसके बाद पश्चिम बंगाल के एक लड़के से उनकी शादी हो गई जो बॉलीवुड एक्टर फिरोज़ खान के यहां खाना बनाने का काम करते थे। इस वजह से वो बंगाल से मुंबई आ गईं। 

रानू ने बताया कि जब उनके पति फिरोज़ खान के यहां जाते थे तब वो भी उनका हाथ बंटाने वहां जाती थीं। लेकिन फिर उनके परिवार में परेशानी आ गई और उनकी माली हालत बिगड़ गई। रानू का कहना है कि उनकी जिंदगी ऐसी है कि उस पर एक फिल्म बन सकती हैं।

ये भी पढ़ें : Himesh Reshammiya ने Ranu Mondal से रिकॉर्ड करवाया एक और गाना, देखें वीडियो

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Recorded teri meri kahani my new song from happy hardy and heer with the very talented ranu mondal who has a divine voice , all your our dreams can come true if we have the courage to peruse them , a positive attitude can really make dreams come true , thanks for all your love and support

A post shared by Himesh Reshammiya (@realhimesh) on

आपको बता दें कि रानू भले ही स्टेशन पर किसी भी हालत में मिली हो, लेकिन अब वो इनती फेमस हो चुकी हैं कि लोग उनसे मिलना चाहते हैं। उनके साथ गाना गाना चाहते हैं। म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया तो रानू के साथ अपनी फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' के दो गाने भी रिकॉर्ड कर चुके हैं। हिमेश ने जो 2 गाने रिकॉर्ड किए हैं उनकी क्लिप भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

ये भी पढ़ें : Salman Khan ने Ranu Mondal को दिया 55 लाख का घर, ख़रीदी 15 लाख की कार! जानिए क्या है सच

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

After the epic blockbuster track teri meri kahani , Recorded another track Aadat from happy hardy and heer in the divine voice of Ranu mandol , here’s the glimpse of the song , the alaap and voice over is the theme of happy hardy and heer , thanks for all your love and support

A post shared by Himesh Reshammiya (@realhimesh) on