विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himesh Reshammiya ने Ranu Mondal से रिकॉर्ड करवाया एक और गाना, देखें वीडियो

By Nazneen AhmedEdited By:
Published: Fri, 30 Aug 2019 12:58 PM (IST)Updated: Fri, 30 Aug 2019 01:04 PM (IST)

बॉलीवुड म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया इस वक्त रानू मंडल पर पूरी तरह महरबान हैं। ‘तेरी मेरी...मेरी तेरी’ गाने के बाद ...और पढ़ें

Himesh Reshammiya ने Ranu Mondal से रिकॉर्ड करवाया एक और गाना, देखें वीडियो
Himesh Reshammiya ने Ranu Mondal से रिकॉर्ड करवाया एक और गाना, देखें वीडियो

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया इस वक्त रानू मंडल पर पूरी तरह महरबान हैं। कुछ दिन पहले हिमेश ने रानू से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हैप्पी हार्डी एंड हीर’ का एक गाना रिकॉर्ड करवाया। गाने की रिकॉर्डिंग की छोटी सी क्लिप उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की थी। अब हिमेश ने रानू से दूसरा गाना भी रिकॉर्ड करवा लिया है। दूसरे गाने की रिकॉर्डिंग क्लिप भी हिमेश ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

वीडियो शेयर करते हुए हिमेश ने लिखा, ‘तेरी मेरी...मेरी तेरी’ गाने के ब्लॉकबस्टर हिट होने के बाद रानू मंडल से हैप्पी एंड हीर का एक और गाना ‘आदत’ रिकॉर्ड करवाया गया। ये गाने का एक छोटा सा वीडियो है। इतने प्यार और सपोर्ट के लिए आप सभी का बहुत शुक्रिया। हालांकि इस वीडियो में हिमेश कुछ लाइन्स बोलते नजर आ रहे हैं और रानू सिर्फ आलाप ले रही हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

After the epic blockbuster track teri meri kahani , Recorded another track Aadat from happy hardy and heer in the divine voice of Ranu mandol , here’s the glimpse of the song , the alaap and voice over is the theme of happy hardy and heer , thanks for all your love and support

A post shared by Himesh Reshammiya (@realhimesh) on

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही हिमेश ने रानू से गाना रिकॉर्ड करवाया है जिसके बोल हैं ‘तेरी मेरी...मेरी तेरी’। हिमेश के वीडियो शेयर करने के बाद रानू का ये क्लिप भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुआ। जिसके बाद म्यूजिक डायरेक्टर ने ये दूसरा सॉन्ग रिकॉर्ड करवाया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Recorded teri meri kahani my new song from happy hardy and heer with the very talented ranu mondal who has a divine voice , all your our dreams can come true if we have the courage to peruse them , a positive attitude can really make dreams come true , thanks for all your love and support

A post shared by Himesh Reshammiya (@realhimesh) on

आपको बता दें कि रानू एक स्टेशन पर गाना गाकर रातों रात स्टार बन गई थीं। रानू पश्चिम बंगाल के स्टेशन पर गाना गा रही थीं तभी किसी ने उनका गाना रिकॉर्ड कर लिया। रानू का ये वीडियो सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ कि रानू रातों रात स्टार बन गईं। हालांकि अब उनके मीम्स भी बनने लगे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

The divine intervention - Thanks for the unadulterated love that you have given to Ranu ji, Teri Meri Kahani and Happy Hardy And Heer & Super Star Singer 🙏 #happyhardyandheer #superstarsinger #talent #singer #instadaily #instalike #trending

A post shared by Himesh Reshammiya (@realhimesh) on