विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवरात्रि में खूब बजता है Malaika Arora का ये कल्ट राजस्थानी गीत, गरबा नाइट्स में जमकर थिरकती हैं लड़कियां

Published: Sat, 10 Oct 2026 02:30 PM (GMT+05:30)

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का एक गीत 27 सालों से 'गरबा एंथम' (Garba Anthem) बना हुआ है। लड़के-लड़कियां इस गीत पर गरबा जरूर करते हैं।

गरबा नाइट्स में खूब बजता है मलाइका अरोड़ा का ये राजस्थानी गीत। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

गरबा नाइट्स में खूब बजता है मलाइका अरोड़ा का ये राजस्थानी गीत। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 27 साल से हिट है मलाइका अरोड़ा का राजस्थानी गीत

  2. गरबा नाइट्स में खूब बजता है मलाइका का गीत

  3. पति के लिए पत्नी के जज्बात दिखाता है गीत

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू हो रही है। शारदीय नवरात्रि इसलिए भी खास होता है क्योंकि इस दौरान देशभर में गुजराती डांस 'गरबा' और 'डांडिया' का आयोजन होता है, जहां लड़के और लड़कियां गरबा करते हैं। बॉलीवुड में कई गीत बने हैं जो गरबा नाइट्स में जरूर बजते हैं। इनमें से एक मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का भी गीत शामिल है।

जिस गीत की हम बात कर रहे हैं, वो भले ही राजस्थानी है, लेकिन गरबा नाइट्स में इसे जरूर बजाया जाता है। यह गीत इतने हाई पिच पर बना है और इसे इतनी कड़क आवाज में गाया गया है कि सुनते ही कोई भी अपने पैर थिरकाने को मजबूर हो जाए।

पत्नी के जज्बात दिखाता है गीत

मलाइका अरोड़ा का ये गीत पिछले 27 सालों से गरबा नाइट्स में बजता आ रहा है। यह गीत किसी फिल्म का नहीं, बल्कि वास्तव में एक म्यूजिक एल्बम था। इसमें पति के लंबे समय बाद घर वापस आने की पत्नी की खुशी दिखाई गई है। जिस गीत की हम बात कर रहे हैं, वो 'रंगीलो मारो ढोलना' (Rangilo Maro Dholna) है। 

Malaika Arora

अरबाज-मलाइका की केमिस्ट्री थी खूबसूरत

'रंगीलो मारो ढोलना' में पत्नी के जज्बात दिखाए गए हैं जो अपने पति (सैनिक) के जंग से सुरक्षित घर लौट आने की चाहत रखती है और उससे मिलने के लिए बेताब है। इस गाने में मलाइका अरोड़ा और उनके एक्स हसबैंड अरबाज खान (Arbaaz Khan) नजर आए थे।

शुभा मुद्गल की आवाज में थी खूब एनर्जी

'प्यार का गीत' नाम के म्यूजिक वीडियो के तहत बना 'रंगीलो मारो ढोलना' राजस्थानी स्टाइल में तैयार किया गया था। इस गीत को और भी एनर्जेटिक बनाने का श्रेय शुभा मुद्गल (Shubha Mudgal) को जाता है जिन्होंने कड़क आवाज में इस गाने को अमर बना दिया। गाने का म्यूजिक भी शानदार था। इसे संदेश शांडिल्य ने तैयार किया था।

 

राजस्थानी स्टाइल में बना यह गीत गरबा और डांडिया के मौके पर खूब पसंद किया जाता है। इस गाने पर लड़कियां डांस करने पर मजबूर हो जाती हैं। इस गीत को यूट्यूब पर 82 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। 

यह भी पढ़ें- कश्मीर की 'खुशरंग हिना' के लिए Lata Mangeshkar ने गाया था ये खूबसूरत गाना, रवींद्र जैन ने लिखे थे बोल

यह भी पढ़ें- 58 सालों से Lata Mangeshkar के इस गीत पर 'गरबा' कर रही हैं महिलाएं, Nutan पर फिल्माया गया था कल्ट गाना