Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जब सब काम छोड़कर घर बैठ गए थे ऋषि कपूर, बेटे रणबीर बोले- 'मेरी मां, मैं और बहन पागल हो गए थे'

    By Anand KashyapEdited By:
    Updated: Thu, 31 Mar 2022 10:02 AM (IST)

    अभिनेता रणबीर कपूर ने पिता ऋषि कपूर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि एक वक्त ऐसा भी था जब वह काम छोड़कर घर बैठ गए थे। ऐसा करने पर ऋषि कपूर के परिवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।

    Hero Image
    अभिनेता रणबीप कपूर और ऋषि कपूर, Instagram : primevideoin

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर अपनी आखिरी फिल्म शर्माजी नमकीन को लेकर फिर से चर्चा में हैं। उन्हें यह दुनिया छोड़े दो साल हो चुके हैं। ऐसे में ऋषि कपूर के बेटे अभिनेता रणबीर उनकी इस आखिरी फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं।  शर्माजी नमकीन के प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर पति ऋषि की जिंदगी से जुड़े ढेर सारे खुलासे भी कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रणबीर कपूर ने अब पति का लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि ऋषि कपूर की जिंदगी में एक समय ऐसा भी आया था जब काम से दूर घर पर बैठ गए थे। वह घर पर वीडियो गेम और अन्य बेवजह के काम करके समय काटने लगे थे। उनका ऐसा करना रणबीर की मां नीतू और बहन रिद्धिमा कपूर को बिल्कुल अच्छा नहीं लगता था। अभिनेता ने कहा कि ऋषि कपूर की वजह से परिवार को काफी परेशान होना पड़ा था।

    रणबीर कपूर ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट फिल्म कंपैनियन से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पिता ऋषि कपूर को लेकर ढेर सारी बातें कीं। उन्होंने कहा, 'एक लीड से कैरेक्टर अभिनेता के रूप में तीन-चार साल का मुझे उनका ट्रैंजिशन याद हैं। मुझे याद है कि वह कंप्यूटर पर गेम खेलते थे। मेरी मां गुस्सा हो जाती थीं क्योंकि उन्होंने पिता को इतने लंबे समय तक घर में कभी नहीं देखा था। और वह मेरी मां उसे पागल कर देते थे।

    अभिनेता ने आगे कहा, 'मेरी मां उन्हें आरके स्टूडियो में जाकर बस वहीं बैठने के लिए कहती रहती थीं। फिर, मेरे पिता, थोड़े समय के लिए, एक इंटीरियर डिजाइनर बन गए। उन्होंने हमारे घर में अलग-अलग जगह को बदलना शुरू कर दिया। वह चीजों की खरीदारी करने लगा। उसने खुद को व्यस्त रखने की कोशिश में ही चीजें करना शुरू कर देते थे। लेकिन उन्होंने महसूस किया कि काम उनकी आत्मा में था और वह सच में काम करना चाहते थे।'

    रणबीर ने विस्तार से बताया कि उस समय न केवल उनकी मां नीतू, बल्कि उनकी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी और वह खुद भी ऋषि से नाराज थे। अभिनेता ने कहा, 'मेरी मां, मैं और मेरी बहन, हमें भी पागल करते जा रहे थे क्योंकि वह अटेंशन डिमांडिंग थे। इसलिए, हम सभी उम्मीद और प्रार्थना कर रहे थे कि यह बहुत अच्छा है कि हमें यह उनके साथ समय बिताने का मौका मिल रहा है लेकिन एक संतुलित तरीका अच्छा होता। क्योंकि यह उनका बहुत ज्यादा हो रहा है।' इसके अलावा रणबीर कपूर ने पिता ऋषि कपूर को लेकर और भी ढेर सारी बातें कीं। 

     

    comedy show banner
    comedy show banner