यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ranbir Kapoor ने क्यों ठुकरा दी Kishore Kumar की बायोपिक? अनुराग बसु ने कर दिया बड़ा खुलासा
हिंदी सिनेमा के दिग्गज गायक और अभिनेता रहे किशोर कुमार की बायोपिक बन रही है। इस बायोपिक के लिए अनुराग ...और पढ़ें

HighLights
- रणबीर कपूर ने ठुकराई किशोर कुमार की बायोपिक
- अनुराग बसु बना रहे हैं गायक किशोर कुमार की बायोपिक
- रामायण में भगवान राम का किरदार निभाएंगे रणबीर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। किशोर कुमार ने अपनी गायिकी से म्यूजिक इंडस्ट्री पर एक अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने अभिनय में भी अपना जादू चलाया। सिनेमा को दशकों हिट गाने देने वाले किशोर कुमार की जिंदगी को अब बड़े पर्दे पर दिखाने की तैयारी की जा रही है। पहले किशोर कुमार की बायोपिक के लिए बी-टाउन के स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को चुना गया था, लेकिन उन्होंने यह फिल्म ठुकरा दी थी।
अनुराग बसु किशोर कुमार की बायोपिक बना रहे हैं। एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया है कि वह किशोर कुमार के किरदार के लिए रणबीर कपूर को कास्ट करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने इस मच अवेटेड बायोपिक में लीड रोल निभाने से इनकार कर दिया था। इसकी वजह आपको हैरान कर देगी।
रणबीर कपूर ने क्यों ठुकराई किशोर कुमार की बायोपिक?
दरअसल, अनुराग बसु पिछले 10 साल से किशोर कुमार की बायोपिक पर काम कर रहे हैं। रणबीर कपूर फिल्म के लिए पहली पसंद थे, लेकिन जब उन्हें दो ऑप्शन दिए गए तो उन्होंने बायोपिक से ऊपर रामायण (Ramayana) को चुना। बीबीसी के साथ बातचीत में डायरेक्टर ने कहा, "रणबीर के लिए जिंदगी में एक मुश्किल च्वॉइस था - किशोर कुमार या रामायण। उनके लिए यह बहुत मुश्किल था। आखिरकार उन्होंने रामायण को चुना और मुझे लगता है कि यह सही फैसला था।"
यह भी पढ़ें- Dhanush नहीं, सोनम कपूर के 'रांझणा' बनने वाले थे Ranbir Kapoor, जानिए- क्यों फिल्म से हुए रिप्लेस
Photo Credit - X
रणबीर कपूर संग फिर काम करना चाहते अनुराग बसु
अनुराग बसु और रणबीर कपूर ने साथ में बर्फी और जग्गा जासूस समेत कई फिल्में की हैं, लेकिन सालों से दोनों फिर से साथ में काम करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन डेट्स ही नहीं मिल रही हैं। इस बारे में उन्होंने कहा, "हम साथ मिलकर काम करने की कोशिश करते रहते हैं लेकिन ऐसा हो नहीं पाता।"
Photo Credit - X
रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की अपकमिंग पौराणिक फिल्म रामायण की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में वह भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। दो भाग में बन रही फिल्म का पहला भाग दीवाली 2026 और दीवाली 2027 में रिलीज होगी। फिल्म में साई पल्लवी, यश, बॉबी देओल, सनी देओल, रवि दुबे और काजल अग्रवाल जैसे तमाम बड़े एक्टर्स नजर आने वाले हैं।
