विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhanush नहीं, सोनम कपूर के 'रांझणा' बनने वाले थे Ranbir Kapoor, जानिए- क्यों फिल्म से हुए रिप्लेस

Published: Mon, 28 Jul 2025 02:37 PM (IST)

साउथ के सुपरस्टार धनुष को बॉलीवुड में फिल्म रांझणा से पहचान मिली। इस फिल्म की सफलता ने उन्हें हिंदी ऑडियंस ...और पढ़ें

रणबीर कपूर थे रांझणा के लिए पहली पसंद। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
रणबीर कपूर थे रांझणा के लिए पहली पसंद। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. रांझणा के लिए पहली पसंद थे रणबीर कपूर
  2. आनंद एल राय ने रांंझणा का किया था निर्देशन
  3. धनुष को रांझणा से मिली थी लोकप्रियता

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रांझणा मूवी से धनुष ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। आज जब भी उनकी कोई बेहतरीन फिल्म की बात की जाती है तो इसका जिक्र जरूर किया जाता है। जोया के इश्क में डूबे कुंदन की भूमिका में उनकी परफॉर्मेंस इतनी दमदार थी कि आज भी इसके लिए उनकी तारीफ की जाती है।

मगर क्या आपको पता है कि धनुष रांझणा के लिए पहली पसंद नहीं थे। जी हां, आनंद एल राय ने इस फिल्म के लिए पहले बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को चुना था। रणबीर फिल्म में क्यों नहीं शामिल हो पाए, हाल ही में डायरेक्टर ने इसक खुलासा किया है।

रणबीर को कुंदन बनाना चाहते थे डायरेक्टर

आनंद एल राय ने रांझणा का निर्देशन किया था। जब वह फिल्म बना रहे थे, तब उनकी पहली पसंद रणबीर कपूर थे। उन्हें कुंदन के रोल के लिए एक ग्राउंडेड एक्टर की तलाश थी। उन्हें रणबीर में यह हुनर दिखा। मगर यह संभव नहीं हो पाया तो यह रोल धनुष की झोली में जा गिरा।

यह भी पढ़ें- Anand L Rai Birthday: रांझणा डायरेक्टर ने बॉक्स ऑफिस बिजनेस पर की बात, कहा- लोगों की बदलती पसंद सतर्क करती है

क्यों फिल्म से बाहर हुए रणबीर?

एक बार आनंद एल राय ने खुद बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में इसका खुलासा किया था। उन्होंने बताया था, "मेरा मानना है कि एक ऐसा अभिनेता जो खुद को सिंपल बनाए रखता है और भीड़ में घुल-मिल जाता है जो कि एक मुश्किल काम है, वह रणबीर कपूर हैं लेकिन वह समय उपलब्ध नहीं थे। जब हम ऐसे अभिनेता की तलाश कर रहे थे तो हमें धनुष मिले।"

Dhanush

Photo Credit - X

धनुष की अपकमिंग फिल्म

आनंद एल राय और धनुष ने साथ में रांझणा और अतरंगी रे जैसी फिल्मों में काम किया है। दोनों ही फिल्मों को काफी पसंद किया गया है। रांझणा क्लासिक कल्ट मूवीज में गिनी जाती है। अब एक बार फिर दोनों बड़े पर्दे पर आग लगाने जा रहे हैं। चार साल बाद आनंद एल राय तीसरी बार धनुष के साथ काम करने जा रहे हैं। दोनों की अपकमिंग फिल्म तेरे इश्क में है जिसमें धनुष के अपोजिट लीड रोल में कृति सेनन (Kriti Sanon) हैं। यह भी फिल्म 28 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- Dhanush की 'Kuberaa' ने जीता दिल, सोशल मीडिया पर हुई जमकर तारीफ; आमिर खान की फिल्म को मिलेगी कड़ी टक्कर?