विदेशी सेंसर से Ramanaya को मिली हरी झंड़ी, इतने घंटे तक थिएटर्स में चलेगी रणबीर कपूर की पौराणिक फिल्म
अभिनेता रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण-पार्ट 1 की रिलीज से पहले विदेशी सेंसरशिप की जानकारी सामने आई है।

रामायण फिल्म पर लेटेस्ट अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
रामायण पार्ट 1 को जल्द होगी रिलीज
रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड मूवी
विदेश में मिला ये सेंसर सर्टिफिकेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा के सुपरस्टार रणबीर कपूर और यश की आने वाली फिल्म रामायण को लेकर लंबे समय से चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। जैसे-जैसे रामायण पार्ट-1 (Ramayana Part-1) की रिलीज नजदीक आ रही है, इसको लेकर अलग-अलग अहम जानकारियां भी सामने आ रही हैं।
अब खबर है कि रामायण को विदेश में सेंसर बोर्ड की तरफ से पास कर दिया गया है। फिल्म को कौन सा सर्टिफिकेट मिला है और कितने घंटे तक ये पौराणिक फिल्म थिएटर्स में जारी रहेगी। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-
विदेश में सेंसर बोर्ड से पास हुई रामायण पार्ट-1
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका (USA) में निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा की रामायण पार्ट-1 की सेंसर प्रक्रिया पूरी हो गई है। मिली जानकारी के आधार पर मोशन पिक्चर एसोसिएशन ने रणबीर की पौराणिक कहानी वाली फिल्म रामायण को PG-13 सेंसरशिप रेटिंग दी है। यह रेटिंग भारत में मिलने वाली U/A रेटिंग के समान ही है, जिसका मतलब है कि फिल्म में कुछ ऐसा कंटेंट हो सकता है, जो 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए देखने के लायक न हो।
यह भी पढ़ें- 'गेटअप तो बिल्कुल...', Ramayana में Yash के रावण लुक पर राज बब्बर के बेटे का ताना, 'आदिपुरुष' में पसंद आए सैफ
-1792059632392.webp)
इसके अलावा फिल्म के रनटाइम को लेकर भी डिटेल्स सामने आई है, जिसके मुताबिक रामायण को इंटरनेशनल लेवल पर 3 घंटे से अधिक की अवधि (रनटाइम) के साथ पास किया गया है। आईमैक्स की वेबसाइट की रिपोर्ट की मानें तो, रामायण पार्ट-1 का रनटाइम 3 घंटे 15 मिनट है।
-1792059648890.webp)
हालांकि, अन्य कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि रामायण फिल्म का इंग्लिश वर्जन थोड़ा छोटा और इसकी अवधि लगभग 2 घंटे 45 मिनट का हो सकती है। इस मामले के बारे में फिलहाल आधिकारिक पुष्टिकरण करना थोड़ा जल्दबाजी होगी।
कब रिलीज होगी रामायण
बात की जाए रामायण की रिलीज डेट के बारे में तो हिंदी सिनेमा की इस बहुचर्चित फिल्म को 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अमेरिका में 6 नवंबर 2026 से रामायण पार्ट-1 प्रदर्शित की जाएगी। दीवाली की फेस्टिव सीजन में रणबीर कपूर की ये माइथोलॉजिकल फिल्म यकीनन तौर बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचाती दिख सकती है।
