विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणबीर कपूर की Ramayana को मिल गया 'सुग्रीव', अजय देवगन संग दे चुका है ब्लॉकबस्टर फिल्म

Published: Wed, 20 Aug 2025 09:17 AM (IST)Updated: Wed, 20 Aug 2025 09:18 AM (IST)

निर्देशक नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म रामायण की चर्चा काफी तेजी से चल रही है। इस फिल्म की पहली झलक ...और पढ़ें

रामायण में इस एक्टर की हुई एंट्री (फोटो क्रेडिट- एक्स)
रामायण में इस एक्टर की हुई एंट्री (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. रामायण में सुग्रीव बनेगा ये एक्टर
  2. ओटीटी पर इन सीरीज में आया नजर
  3. नितेश तिवारी की फिल्म में हुई एंट्री

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर स्टारर रामायण की पहली झलक को हाल ही में मेकर्स की तरफ से दिखाई है। दंगल फिल्म डायरेक्टर नितेश तिवारी इसका डायरेक्शन कर रहे हैं और इस फिल्म की चर्चा काफी लंबे समय से चल रही है।

कास्ट को लेकर भी आए दिन रामायण चर्चा बनी रहती है। अब खबर आ रही है की रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाने के लिए एक बड़े अभिनेता का नाम फाइनल हो गया है। आइए जानते हैं वह कौन सा एक्टर है जो रणबीर की रामायण में पर्दे पर सुग्रीव की भूमिका निभाते हुआ नजर आएगा।

रामायण को मिल गया सुग्रीव

निर्माता नामित मल्होत्रा और नितेश तिवारी की जोड़ी रामायण को बड़े पैमाने पर बना रही है। इसके बारे में पहले ही जानकारी सामने आ चुकी है। इसकी कास्ट को लेकर खास तौर पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है और हर एक किरदार के लिए एक न एक बेहतरीन अभिनेता का चुनाव किया जा रहा है। अब इस कड़ी में एक्टर अमित सियाल का नाम शामिल हो गया है।

यह भी पढ़ें- Ramayana Budget: रणबीर कपूर की रामायण का कितना है बजट? आंख बंद करके प्रोड्यूसर्स बहा रहे हैं पैसा!

फोटो क्रेडिट- एक्स

जी हां, हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार अमित ही वही कलाकार है जो रामायण में सुग्रीव की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो की इनसाइड एज, महारानी वेब सीरीज और हाल ही में आई अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फिल्म रेड 2 में अपनी बेहतरीन अधिकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाले अमित के हाथ बड़ी कामयाबी लगी। वह कितने मजे हुए कलाकार है वह तो हम सब ने देखा है लेकिन रामायण जैसी माइथोलॉजिकल फिल्म में सुग्रीव की किरदार को वह किस तरीके से अदा करते हैं, यह एक बड़ा चैलेंज रहेगा।

फोटो क्रेडिट- एक्स

अमित की एंट्री के साथ ही अब रामायण की स्टार कास्ट काफी बड़ी हो गई है। आपको बता दें कि रामायण में रणबीर कपूर के अलावा साउथ सुपरस्टार यश, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे और अरुण गोविल जैसे कलाकार अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। 

कब रिलीज होगी रामायण

गौर किया जाए की रिलीज डेट की तरफ तो इसके ही अनाउंसमेंट पहले ही कर दी गई है। जी हां, दीवाली 2026 पर रामायण का पहला पार्ट रिलीज किया जाएगा। इसके बाद 2027 दीवाली में इसका दूसरा भाग आएगा। इस तरीके से नितेश तिवारी की रामायण को कल दो पार्ट में रखा गया है जो सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी। इसके बजट को लेकर भी पिछले कई दिनों से खबरें चल रही है और बताया जा रहा है कि यह फिल्म बड़े पैमाने पर बनाई जा रही है।

यह भी पढ़ें- Ramayana Trailer: पहले नहीं देखी होगी ऐसी रामायण, बढ़ जाएगी Ranbir Kapoor की फिल्म के मेकर्स की टेंशन?