विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ramayana Trailer: पहले नहीं देखी होगी ऐसी रामायण, बढ़ जाएगी Ranbir Kapoor की फिल्म के मेकर्स की टेंशन?

Published: Sun, 03 Aug 2025 01:01 PM (IST)

रणबीर कपूर की रामायण दिवाली 2026 के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा ...और पढ़ें

आ गया रामायण का नया टीजर (फोटो-इंस्टाग्राम)
आ गया रामायण का नया टीजर (फोटो-इंस्टाग्राम)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रामायण (Ramayana Trailer) सिर्फ एक फिल्म नहीं इमोशन है। पिछले काफी समय से रणबीर कपूर और यश स्टारर माइथोलॉजिकल फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सकुता है। इससे पहले जब नितिश तिवारी डायरेक्टोरियल का ट्रेलर रिलीज किया गया था तभी से इसको लेकर फैंस का क्रेज और भी ज्यादा बढ़ गया है। अब वो फिल्म रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।

एआई की मदद से बनाया गया वीडियो

अब ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक एआई ट्रेलर शेयर किया है। इसे मुंबई के सिनेफाई स्टूडियो ने एआई की मदद से बनाया है। ट्रेलर को उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है जो सिनेफाई-स्टोरीज फ्रॉम द हार्ट के यूट्यूब अकाउंट पर उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें- 'टैलेंट बेचने आई, खुद को नहीं...' Ramayana की 'कौशल्या' ने झेला कास्टिंग काउच, बताया- डरावना अनुभव

मेकर्स ने क्या शेयर की जानकारी

मेकर्स ने पहले ही साफ कर दिया है कि यह रणबीर कपूर की फिल्म का टीजर नहीं है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'यह हमारी अपनी ओरिजनल सीरीज रामायण है। मूल महाकाव्य पर आधारित, सिनेमाई दृश्यों से भरपूर और शुद्ध हिंदी में कही गई राम, सीता, लक्ष्मण और रावण की यात्रा यहीं से शुरू होती है। जहां दुनिया रणबीर की रामायण पर चर्चा कर रही है, वहीं हम आपके लिए एक अनोखा, अनूठा अनुभव लेकर आए हैं जो अपने आप में एक नया अनुभव प्रदान करेगा। अगर आप हिंदी में रामायण, पौराणिक श्रृंखलाओं के ट्रेलर, या 2025 में आने वाले नए भारतीय महाकाव्यों की तलाश में हैं तो यह आपके लिए सही समय है। हमारी रामायण जल्द ही आ रही है।'

रणवीर कपूर की रामायण ने कौन-कौन होंगे किरदार

वहीं बात अगर बात रणबीर कपूर की रामायण की करें तो इसे नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में वो भगवान राम की भूमिका निभाते नजर आएंगे। वहीं साउथ एक्ट्रेस साईं पल्लवी माता सीता के रोल में नजर आएंगी। रणबीर के लिए, यह पहली बार है जब वह किसी पौराणिक किरदार को निभा रहे हैं। उनसे पहले, बाहुबली स्टार प्रभास ने आदिपुरुष में यही भूमिका निभाई थी, लेकिन उस फिल्म को दर्शकों से कोई खास अनुभव नहीं मिला।

लीड एक्टर्स के अलावा फिल्म में सनी देओल हनुमान, यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय और अरुण गोविल भी कास्ट का हिस्सा हैं।

यह भी पढ़ें- Ranbir Kapoor ने क्यों ठुकरा दी Kishore Kumar की बायोपिक? अनुराग बसु ने कर दिया बड़ा खुलासा