विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वादा, फर्ज और दर्द... पिता दशरथ के वियोग में भावुक हुए 'राम', Ramayana से रणबीर कपूर के दो पोस्टर्स जारी

Published: Sat, 10 Oct 2026 08:32 PM (IST)

नितेश तिवारी निर्देशित रामायण (Ramayana) से रणबीर कपूर और दशरथ के साथ में पोस्टर्स रिवील किए गए हैं जो राम की इमोशनल जर्नी को दिखाते हैं।

रामायण से आउट हुआ रणबीर कपूर का पोस्टर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

रामायण से आउट हुआ रणबीर कपूर का पोस्टर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. रणबीर कपूर के दो नए इमोशनल पोस्टर्स जारी हुए

  2. दशरथ और राम के वियोग का दर्द दिखाया गया है

  3. वनवास के बाद पिता के खोने का दर्द किया बयां

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नमित मल्होत्रा निर्देशित पौराणिक फिल्म रामायण (Ramayana) अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स एक-एक करके कलाकारों के पोस्टर्स रिवील कर रहे हैं।

पहले दशरथ (अरुण गोविल), फिर कैकेयी (लारा दत्ता) और मंथरा (शीबा चड्ढा) के बाद अब मेकर्स ने रामायण से दो और पोस्टर्स शेयर किए गए हैं जो रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के भावुक सफर की झलक दिखाता है। 

रामायण का पहला पोस्टर जारी

रामायण के नए पोस्टर्स में वादे से बंधे दशरथ और कर्तव्य से बंधे राम के बीच वियोग का दर्द दिखाया गया है। इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए पहले पोस्टर में पिता और बेटे के बीच के एक बेहद खास पल को दिखाया गया है, जिसमें राजा दशरथ राम को आशीर्वाद दे रहे हैं और राम घुटने टेके उनके सामने मौजूद हैं।

यह सीन उनके रिश्ते की गर्माहट को तो दिखाता ही है, साथ ही उस वादे और कर्तव्य के मायने को भी दिखाता है जो उनकी भाग्य को तय करेंगे। 

पिता के वियोग में राम का दर्द

दूसरा पोस्टर और भी इमोशनल है। राम को नदी के पानी में खड़े होकर अस्थि विसर्जन की पीड़ा देने वाली रस्म को निभाते हुए दिखाया गया है। हरे-भरे नजारों के बीच यह सीन राम के सफर और इस महाकाव्य के बीच में मौजूद भावनात्मक पलों की एक शांत और बेहद गहराई से महसूस होने वाली झलक पेश करता है। 

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by The World Of Ramayana (@worldoframayana)

इन पोस्टर्स को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, "एक पिता जो एक वादे से बंधा था। एक बेटा जो फर्ज से बंधा था। किसी को नहीं पता था कि यह विदाई उनकी आखिरी विदाई होगी।।

कब रिलीज होगा रामायण पार्ट 1?

दो पार्ट में रिलीज होने वाली रामायण का पार्ट 1 इसी साल दीवाली पर रिलीज होने वाला है। फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, अरुण गोविल, लारा दत्ता जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

यह भी पढ़ें- Ramayana में राम का भाग्य बदलने वाली 'कैकेयी' और 'मंथरा' की झलक रिलीज, लारा दत्ता-शीबा चड्ढा के चेहरे पर दिखा दंभ

यह भी पढ़ें- दीवाली के पहले ही रिलीज हो जाएगी रणबीर कपूर की Ramayana? इस तारीख को सिनेमाघरों में देगी दस्तक