Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'शमशेरा' के इस फाइट सीक्वेंस सीन में डायरेक्टर से हुई इतनी बड़ी गलती, लोगों ने कहा - 'बच्चे का बजट नहीं था तो एक....'

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Wed, 24 Aug 2022 12:41 PM (IST)

    शमशेरा में संजय दत्त को विलेन के तौर पर दिखाया गया। इससे पहले भी दर्शक इन्हें अग्निपथ और केजीएफ 2 जैसी फिल्मों में भी निगेटिव किरदार निभाते देख चुके हैं। लोगों ने उनके कैरेक्टर को नई बोतल में पुरानी शराब जैसा माना और नकार दिया।

    Hero Image
    Photo Credit : shamshera Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। रणबीर कपूर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘शमशेरा‘ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। रणबीर की ये फिल्म बाॅक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई। हलांकि रणबीर और वाणी कपूर ने इस फिल्म का जमकर प्रमोशन किया था, लेकिन उनकी लाख कोशिश भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच नहीं पाई। इस फिल्म में रणबीर और वाणी के अलावा संजय दत्त भी लीड रोल में नजर आए हैं। यह फिल्म महज एक ही महीने के अंदर ही ओटीटी प्लेटफार्म पर आ गई। इसी बीच अब ‘शमशेरा‘ का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस ने मेकर्स की इतनी बड़ी गलती पकड़ ली है, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। ये वीडियो फिल्म के एक फाइट सीक्वेंस सीन का है। इस पर कमेंट कर अब लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोद में बच्चे की जगह साफ दिखा कपड़ा

    रणबीर कपूर की फिल्म ‘शमशेरा‘ का एक फाइट सीक्वेंस सीन तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस यानी वाणी कपूर अपनी गोद में एक नवजात बच्चे को लेकर फाइट करती नजर आ रही हैं। वहीं वीडियो सामने आने के बाद अब लोगों मानना है कि उनके हाथ में कोई बच्चा नहीं बल्कि एक सिर्फ एक कपड़ा है, जिसे बच्चे के तौर पर यूज किया गया है। इसके साथ ही लोग डायरेक्टर का भी मजाक बना रहे हैं।

    सोशल मीडिया पर आ रहे हैं मजेदार कमेंट्स

    वाणी कपूर के इस वीडियो क्लिप को @GumaanSingh ने शेयर किया है। वाणी के इस वीडियो क्लिप देखने के बाद अब यूजर्स सोशज मीडिया पर न सिर्फ डायरेक्टर का मजाक बना रहे हैं, बल्कि मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। इस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘चलिए मान लेते हैं कि वो एक बच्चा है।' वहीं एक दूसरा यूजर लिखता है, ‘बॉलीवुड वालों को पता नहीं क्या हो गया है। मेहनत ही नहीं करनी।' एक लिखता है, ‘बच्चा अपनी जंग खुद लड़ रहा है।‘ एक और यूजर लिखते हैं, 'बच्चे का बजट नहीं था एक गुड़िया ही खरीदकर दे देते।' अबतक इस वीडियो को 2 लाख से भी अधिक व्यूज मिल गए हैं।