विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

9 सालों से रिलीज के लिए तरस रही है Ranbir Kapoor की फिल्म, घाटे की वजह से हुई थी डिब्बाबंद

Published: Wed, 18 Nov 2026 06:23 PM (IST)

रामायणम् एक्टर रणबीर कपूर की एक पुरानी फिल्म ऐसी है, जिसकी अनाउंसमेंट के बाद वह कभी भी रिलीज नहीं हो पाई।

नहीं रिलीज हुई रणबीर कपूर की ये फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

नहीं रिलीज हुई रणबीर कपूर की ये फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. धूमधाम से बड़े पर्दे पर हुआ था एलान

  2. ठंडे बस्ते में गई रणबीर कपूर की फिल्म

  3. रामायणम् की सफलता को लेकर चर्चा में रणबीर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का नाम इस वक्त फिल्म रामायणम् को लेकर चर्चा में बना हुआ है। कमर्शियल तौर पर रणबीर की इस मूवी ने अब तक ऐतिहासिक प्रदर्शन करके दिखाया है। इतना ही नहीं भगवान श्री राम के किरदार में जिस तरह से उन्होंने अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी है, उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। 

लेकिन क्या आप जानते हैं कि 9 साल पहले रणबीर कपूर की एक बहुचर्चित फिल्म का एलान धूमधाम से किया गया था। लेकिन फिर वह फिल्म कभी नहीं बन पाई और ठंडे बस्ते में चली गई। आइए जानते हैं कि वह कौन सी मूवी थी।

डिब्बाबंद हुई थी रणबीर कपूर की ये फिल्म

बतौर एक्टर आज रणबीर कपूर का नाम हिंदी सिनेमा के सफल अभिनेताओं के लिस्ट में शामिल होता है। फिल्म रामायणम् (Ramayana) पार्ट-1 की सफलता के बाद उनका कद और अधिक ऊंचा हो गया है। जिस फिल्म के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, वह रणबीर की एक महाफ्लॉप फिल्म का सीक्वल थी। दरअसल साल 2017 में जग्गा जासूस (Jagga Jasoos) को रिलीज किया गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई। 

Jagga Jasoos

यह भी पढ़ें- Movie Releases In 2027: गोलमाल 5 से लेकर महाकाली तक, रिलीज होंगी 14 बड़ी फिल्में; आएगा एंटरटेनमेंट का तूफान

निर्देशक अनुराग बसु के डायरेक्शन में बनी फिल्म जग्गा जासूस के सीक्वल को बनाने का पूरा प्लान था और अगर आप फिल्म के पहले भाग को देखेंगे तो उसके पोस्ट क्रेडिट सीन भी जग्गा जासूस 2 के आधार पर पेश किया गया था, जिसमें अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दी विलेन के रोल में नजर आए थे। इस तरह से थिएटर्स में जग्गा जासूस पार्ट-2 का आधिकारिक तौर पर एलान हुआ था। 

लेकिन फिल्म के पहले भाग का बॉक्स ऑफिस पर इतना बुरा हश्र हुआ कि मेकर्स ने फिर जग्गा जासूस 2 बनाने का फैसला छोड़ दिया और बड़ी अनाउंसमेंट के बाद रणबीर कपूर की ये मूवी फिर कभी नहीं बन पाई। बता दें जग्गा जासूस के फेलियर की वजह से मेकर्स आर्थिक तौर पर काफी घाटा भी झेलना पड़ा। 

रणबीर कपूर की अगली फिल्म

बात की जाए बतौर एक्टर रणबीर कपूर की अगली फिल्म के बारे में तो वह रामायणम् पार्ट-2 है, जिसकी रिलीज डेट का एलान पहले ही हो चुका है। साल 2028 की दीवाली पर रणबीर की रामायणम् 2 सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। 

यह भी पढ़ें- विदेशों में गूंज रहा 'श्री राम' का नारा, Ramayana ने 13वें दिन की छप्परफाड़ कमाई; 1500 करोड़ के करीब कलेक्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।