Ramayana के गाने क्यों नहीं हुए हिट? जावेद अख्तर ने दिया जवाब, बोले- मैं अच्छा राइटर हूं, मेरी लिखी लाइनें...
जावेद अख्तर ने नितेश तिवारी की 'रामायण' के संगीत के हिट न होने पर टिप्पणी की, जबकि उनकी बेटी जोया अख्तर ने फिल्म की तारीफ की है।

जावेद अख्तर ने रामायण पर की बात
HighLights
जावेद अख्तर ने 'रामायण' के संगीत पर अपनी राय दी
उनकी बेटी जोया अख्तर ने फिल्म की जमकर तारीफ की
अख्तर ने भगवान राम के आदर्शों पर भी बात की
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। दिग्गज गीतकार और स्क्रीनराइटर लेखक जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने अभी तक नितेश तिवारी की 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' (Ramayana) नहीं देखी है, लेकिन उनकी बेटी जोया अख्तर ने फिल्म की तारीफ की है।
81 वर्षीय जावेद अख्तर ने एक मजेदार बात भी कही कि 'स्वदेश' के उनके गीत आज भी दर्शकों के दिलों को छू लेते हैं, जबकि 'रामायण' के संगीत को वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला है।
जोया अख्तर को पसंद आई फिल्म
जावेद अख्तर 'इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसाइटी' (IPRS) की 'म्यूजिक क्रिएटर रिपोर्ट' के लॉन्च कार्यक्रम में मौजूद थे, जहां उन्होंने अपने विचार शेयर किए। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी, फिल्म निर्माता जोया अख्तर ने यह फिल्म देखी है और उन्हें यह पसंद आई है।
जावेद अख्तर ने PTI से कहा,'मैंने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है। मेरी बेटी (जोया) ने इसे देखा है और वह इसकी तारीफ कर रही है। वह बहुत मुश्किल से किसी चीज की तारीफ करती है। मैंने तो उसे कभी अपनी तारीफ करते हुए भी नहीं सुना है।'
VIDEO | Mumbai: “Ram is in the blood of every Indian”, says Veteran lyricist Javed Akhtar. (Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/oDeoqOZH1T
— Press Trust of India (@PTI_News) November 17, 2026
जावेद अख्तर ने राम को बताया आदर्श
जावेद अख्तर ने भगवान राम के बारे में अपनी राय रखी। उन्होंने कहा- राम सिर्फ एक व्यक्ति नहीं हैं। राम एक आदर्श हैं, नैतिकता हैं और जीने का एक तरीका हैं। राम हर भारतीय में और उनके संस्कारों में बसे हैं। जब आप इसे देखते हैं और इसकी तारीफ करते हैं, ये सीधे आपके दिल को छूती है।
शायद कल को बहुत सारे लोग मेरी बात से नाराज हों लेकिन राम का सार हर भारतीय के खून में बसता है। चाहे वो किसी भी धर्म से हो। भले ही उन्हें कभी-कभार एक व्यक्ति के रूप में देखा जाता है, लेकिन उनका महत्व इससे कहीं बढ़कर है। वो जीवन जीने की एक सोच हैं।
-1794975579028.webp)
क्यों नहीं हिट हुए रामायण के गाने?
रामायण के गाने कुछ दर्शकों को पसंद आए जबकि कुछ ने इसकी आलोचना की। जब जावेद अख्तर से पूछा गया है कि 'रामायण' के गाने हिट क्यों नहीं हुए तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा,'मैं एक अच्छा राइटर हूं, इसलिए मेरी लिखी लाइनें लोगों को छूती हैं।'
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित और नमित मल्होत्रा द्वारा समर्थित, भारतीय महाकाव्य के इस रूपांतरण में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में और यश रावण के रूप में नज़र आएंगे। इसके अलावा फिल्म में रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में, सनी देओल हनुमान और अरुण गोविल राम के पिता दशरथ की भूमिका में नजर आए।
यह फिल्म दो भागों में बनने वाली एक महाकाव्य गाथा है, जिसका दूसरा भाग दिवाली 2028 में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- 'मुस्लिम हूं, लेकिन नमाज नहीं...' Shabana Azmi ने धर्म को लेकर रखे अपने विचार, जावेद अख्तर को बताया नास्तिक
यह भी पढ़ें- Rashmika Mandanna के ट्रोलर्स को जावेद अख्तर ने दिया करारा जवाब, 'कॉफी विद करण 9' में एक्ट्रेस ने सुनाई थी आपबीती
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।