विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मुस्लिम हूं, लेकिन नमाज नहीं...' Shabana Azmi ने धर्म को लेकर रखे अपने विचार, जावेद अख्तर को बताया नास्तिक

Published: Thu, 22 Oct 2026 02:05 PM (IST)

दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने इस्लाम और धर्म से अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि वह मुस्लिम होते हुए भी नमाज नहीं पढ़तीं।

शबाना आजमी ने धर्म पर की बात

शबाना आजमी ने धर्म पर की बात

HighLights

  1. शबाना आजमी नमाज नहीं पढ़तीं

  2. उनके अनुसार धर्म एक व्यक्तिगत पसंद

  3. शबाना ने पति जावेद अख्तर को नास्तिक बताया

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी (Shabana Azmi) ने इस्लाम और धर्म के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि हालांकि वह खुद मुस्लिम हैं लेकिन नमाज नहीं पढ़तीं।

IIMUN के यूट्यूब चैनल को हाल ही में दिए इंटरव्यू में शबाना आजमी ने अपने पालन-पोषण, पति जावेद अख्तर और इस बात पर चर्चा की कि उनके अनुसार धर्म को एक व्यक्तिगत पसंद ही रहना चाहिए।

पिता भी नहीं मानते थे कोई धर्म

अपने बचपन को याद करते हुए, शबाना ने बताया कि उनके पिता, मशहूर कवि कैफी आजमी एक नास्तिक थे। जबकि उनकी मां अभिनेत्री शौकत आजमी कुछ हद तक इस्लाम का पालन करती थीं। उन्होंने कहा, 'मेरे पिता नास्तिक थे और मेरी मां कुछ हद तक धर्म का पालन करती थीं, लेकिन बहुत गंभीरता से नहीं।'

Shabana (1)

शबाना ने कहा कि मैं कभी-कभार माशाल्लाह और इंशाल्लाह जैसे शब्द बोलती हूं लेकिन इस पर पति जावेद अख्तर सवाल उठाते हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि वो मुझे कहते हैं कि तुम ये क्यों बोलती हो? अगर कोई हर वक्त कहेगा कि प्रभु जी की मर्जी, तो तुम्हें कैसा लगेगा? लेकिन मुझे लगता है कि ये मेरी भाषा का हिस्सा है।

जावेद अख्तर से शबाना ने किया था सवाल

शबाना ने कहा कि उन्हें कभी धर्म के बारे में ज्यादा जानने की इच्छा नहीं रही और पति जावेद अख्तर तो वैसे भी पूरी तरह से नास्तिक हैं। शबाना ने कहा- जावेद जी नास्तिक हैं। मैं कभी कभार उनसे कहती हूं कि आप धर्म पर अपने विचारों को इतना लाउड होकर क्यों रखते हैं? अगर किसी को धर्म फॉलो करके सुकून मिलता है, तो उसे करने दो।

Shabana (2)

शबाना क्यों नहीं पढ़ती नमाज

इस पर जावेद का जवाब होता है कि मैं ऐसा इसलिए करता हूं क्योंकि धार्मिक लोग भी मुझे ठेस पहुंचाते हैं। क्या एक नास्तिक होने के नाते उन्हें बुरा फील करने का हक नहीं है? अपनी पहचान के बारे में बात करते हुए शबाना ने कहा कि हां वो मुस्लिम हैं, उन्हें ईद, उर्दू और खान-पान पसंद है। लेकिन मैं नमाज नहीं पढ़ती और धर्म को लेकर मेरा कोई खास जुड़ाव भी नहीं है।

हाल ही में, शबाना आज़मी 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के विरोध-प्रदर्शनों का समर्थन करने को लेकर भी चर्चा में थीं। दिल्ली में CJP के विरोध-प्रदर्शन के बाद, उन्होंने लोगों से मुंबई में होने वाले एक विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने की अपील भी की थी।

यह भी पढ़ें- लता-ऊषा की आवाज में बना 70s का सबसे बड़ा क्रांतिकारी गाना, नीतू-शबाना आईं नजर; आज भी हिट है कल्ट गीत

यह भी पढ़ें- खाली पड़े थे थिएटर्स, पहले ही हफ्ते में हुई थी फ्लॉप; बाद में सुपरहिट बनी शबाना आजमी की फिल्म