विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Movie Releases In 2027: गोलमाल 5 से लेकर महाकाली तक, रिलीज होंगी 14 बड़ी फिल्में; आएगा एंटरटेनमेंट का तूफान

Published: Wed, 18 Nov 2026 03:55 PM (IST)

साल 2027 में सिनेमाघरों में फिल्मों का मेला लगने वाला है। राका से लेकर फौजी और गोलमाल 5 तक, सिनेमाघरों ...और पढ़ें

2027 में रिलीज होंगी 14 बड़ी फिल्में/ फोटो- जागरण ग्राफिक्स

2027 में रिलीज होंगी 14 बड़ी फिल्में/ फोटो- जागरण ग्राफिक्स

HighLights

  1. 2027 में 14 फिल्मों के साथ रोशन होगा सिनेमा

  2. थिएटर्स में आने वाली हैं ऑडियंस की फेवरेट फिल्में

  3. गोलमाल की हंसी और मॉनस्टर का दिखेगा कहर

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) और रामायणम् के साथ साल 2026 दर्शकों के लिए ढेर सारा मनोरंजन लेकर आया और बॉलीवुड को मालामाल कर दिया। जहां रणवीर सिंह की मूवी ने वर्ल्डवाइड 1852 करोड़ कमाए, तो वहीं रणबीर कपूर की रामायणम् 13 दिनों में 1400 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। अब भी दिसंबर का पूरा महीना बाकी है, जहां शाह रुख की किंग और सलमान की मातृभूमि सिनेमाघरों में आने वाली है।

2026 के बाद साल 2027 भी दर्शकों के लिए फिल्मों का तूफान लाने वाला है। अगले साल कई ऐसी बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिनका इंतजार दर्शकों को एक लंबे समय से है। तो चलिए 2027 की रिलीज फिल्मों की देखते हैं पूरी लिस्ट।

गोलमाल 5 (Golmaal 5)

साल 2027 की शुरुआत दर्शकों के चेहरों पर मुस्कान के साथ होगी, क्योंकि सबसे पहले अजय देवगन ही अपनी सफल फ्रेंचाइजी फिल्म गोलमाल 5 (Golmaal 5) के साथ सिनेमाघरों में लौट रहे हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी कॉमेडी ड्रामा फिल्म जनवरी में ही रिलीज होगी।

रिलीज डेट- 8 जनवरी 2027
जॉनर- कॉमेडी

Screenshot 2026-11-18 152341

महाकाली (Mahakali)

धुरंधर (Dhurandhar) के बाद एक बार फिर से अक्षय खन्ना पर्दे पर बेहद ही दिलचस्प किरदार के साथ लौट रहे हैं। उनकी माइथोलॉजिकल फिल्म महाकाली की बॉक्स ऑफिस पर गोलमाल 5 के साथ टक्कर होने वाली है। ये फिल्म हिंदी-कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय खन्ना शुक्राचार्य का किरदार अदा कर रहे हैं।

रिलीज डेट- 8 जनवरी 2027
जॉनर- माइथोलॉजिकल

Screenshot 2026-11-18 152643

लव एंड वॉर (Love & War)

गंगुबाई काठियावाड़ी के बाद लोग लंबे समय से संजय लीला भंसाली के लार्जर देन लाइफ वाले एक्सपीरियंस को बड़े परदे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। उनकी फिल्म लव एंड वॉर जो पहले 2026 में रिलीज होने वाली थी, उसकी रिलीज डेट बढ़ाकर मेकर्स ने 2027 कर दी है। मूवी में रणबीर कपूर-आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं।

रिलीज डेट- 21 जनवरी 2027
जॉनर- पीरियड ड्रामा

Screenshot 2026-11-18 152735

कैप्टन इंडिया (Captain India)

साल 2027 की बड़ी रिलीज में एक फिल्म कार्तिक आर्यन की कैप्टन इंडिया भी है। शिमित आमिन के निर्देशन में बनी फिल्म में कार्तिक एक बहादुर इंडियन पायलट की भूमिका अदा कर रहे हैं, जो देश के हजारों लोगों को युद्ध के दौरान सुरक्षित बाहर निकालता है।

रिलीज डेट- 13 अगस्त 2027
जॉनर- एक्शन

Screenshot 2026-11-18 152839

नागजिला (Naagzilla: Naag Lok Ka Pehla Kaand)

कार्तिक आर्यन साल 2027 में स्क्रीन पर पूरी तरह से कब्जा करने के इरादे से आ रहे हैं। कैप्टन इंडिया के अलावा मृगदीप लांबा के निर्देशन में बन रही उनकी फिल्म नागजिला: नाग लोक का पहला कांड भी अगले साल फरवरी में सिनेमाघरों में आ रही है।

रिलीज डेट- 12 फरवरी
जॉनर- क्रिएचर कॉमेडी ट्रायलॉजी

Screenshot 2026-11-18 152951

वाराणसी (Varanasi)

2027 की सबसे बड़ी फिल्मों में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म वाराणसी भी है, जिसकी पहली झलक ने ही दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म का निर्देशन बाहुबली और RRR जैसी सफल फिल्में देने वाले निर्देशक एस.एस.राजामौली ने किया है। मूवी से प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद इंडियन सिनेमा में वापसी करेंगी।

रिलीज डेट- 7 अप्रैल 2027
जॉनर- एक्शन एडवेंचर

Screenshot 2026-11-18 153033

स्पिरिट (Spirit)

प्रभास के सितारे बॉक्स ऑफिस पर पिछले कुछ सालों से गर्दिश में चल रहे हैं, लेकिन अब वह उस रूप में लौट रहे हैं, जिसमें सालों से उनके फैंस उन्हें देखते आए हैं। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी उनकी आगामी फिल्म स्पिरिट भी अगले साल ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

रिलीज डेट- 29 अक्टूबर 2027
जॉनर - क्राइम थ्रिलर

Screenshot 2026-11-18 153135

सिला (Silaa)

सनम तेरी कसम और एक दीवाने की दीवानियत के बाद अब हर्षवर्धन राणे नई फिल्म सिला के साथ दर्शकों के बीच आएंगे। जो एक लव स्टोरी है। मूवी में उनके साथ सादिया खतीब और करणवीर मेहरा मुख्य भूमिका में हैं। मूवी के निर्देशन की कमान ओमंग कुमार ने संभाली है।

रिलीज डेट- 5 फरवरी 2027
जॉनर- रोमांटिक एक्शन ड्रामा

Screenshot 2026-11-18 153209

तुम्बाड़ 2 (Tumbbad 2)

हस्तर की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती डार्क माइथोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म तुम्बाड़ दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में से एक थी। अब ये फिल्म अपने सीक्वल के साथ लौट रही है, जिसमें सोहम शाह के साथ आलिया भट्ट और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

रिलीज डेट- 3 दिसंबर 2027
जॉनर-डार्क माइथोलॉजिक थ्रिलर

Screenshot 2026-11-18 153317

गबरू (Gabru)

हर कोई बॉलीवुड में यही चाहता है कि उनका कमबैक हो तो सनी देओल जैसा, जो एक के बाद एक बड़े प्रोजेक्ट कर रहे हैं। साल 2027 में उनकी फिल्म रामायणम् (Ramayana Movie) भले ही न आ रही हो, लेकिन सनी की फिल्म गबरू 2027 में रिलीज के लिए तैयार है।

रिलीज डेट- 2027
जॉनर- एक्शन ड्रामा

Screenshot 2026-11-18 153418

सूर्या: अंत से आरंभ तक (Suryaa: Ant Se Aarambh Tak)

2027 में बॉक्स ऑफिस पर आरंभ से लेकर अंत तक सनी देओल के अभिनय का जादू स्क्रीन पर चलने वाला है। एक तरफ जहां गबरू 2027 में रिलीज होगी, तो वहीं दूसरी तरफ उनकी सूर्या: अंत से लेकर आरंभ तक की डेट भी विवादों के बाद नवंबर से अगले साल जनवरी में खिसक चुकी है।

रिलीज डेट- 15 जनवरी 2027
जॉनर- एक्शन क्राइम थ्रिलर

Screenshot 2026-11-18 153619

फौजी (Fauzi)

प्रभास की स्पिरिट 2027 में काफी हाई रहने वाली है, क्योंकि साउथ सुपरस्टार की एक नहीं, बल्कि दो बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी। उनकी स्पिरिट से पहले थिएटर्स में फौजी रिलीज होगी।

रिलीज डेट- 19 मार्च 2027
जॉनर- पीरियड वॉर एक्शन ड्रामा

Screenshot 2026-11-18 153719

मॉन्स्टर (Monster)

सलमान खान 2026 के साथ-साथ साल 2027 में भी पर्दे पर छाए रहेंगे। वामसी पेडिपल्ली के निर्देशन में बनी फिल्म मॉन्स्टर अगले साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सलमान खान के अपोजिट नयनतारा मुख्य भूमिका में हैं।

रिलीज डेट- 2027 अप्रेल
जॉनर- एक्शन ड्रामा

Screenshot 2026-11-18 153924

राका (Raaka)

अल्लू अर्जुन पुष्पा 2 के बाद दर्शकों के लिए और क्या नया लेकर आएंगे, इसका इंतजार सभी को बड़ी बेसब्री के साथ है। एटली के निर्देशन में बनी फिल्म राका का पोस्टर जबरदस्त था। मूवी में उनके साथ दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में होंगी।

रिलीज डेट- 2027
जॉनर- एक्शन ड्रामा

यह भी पढ़ें- 17 दिनों तक जब थमी थीं देश की सांसें, उत्तराखंड टनल रेस्क्यू की कहानी ला रहा Netflix; तब्बू का है अहम रोल

यह भी पढ़ें- 29 साल पहले Govinda के साथ 'शिवगामी' ने लगाए ठुमके, कुमार सानू ने दी आवाज; दशकों से 'आशिकों का फेवरेट' है गीत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।