Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आलिया भट्ट संग शादी से पहले रणबीर कपूर की बैचलर्स पार्टी में ये स्टार्स मचाएंगे धमाल, लिस्ट में शामिल हैं बस ये सितारे!

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Tue, 05 Apr 2022 12:07 PM (IST)

    आलिया और रणबीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो दोनों जल्द ही एक साथ आयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाले हैं। ये पहली बार होगा जब दोनों स ...और पढ़ें

    Hero Image
    Photo Credit : Alia Bhatt Ranbir Kapoor Wedding Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड का एक और मोस्ट एलिजिबल बैचलर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रह है। जी हां, हम बात कर रहे हैं, एक्टर रणबीर कपूर की। रणबीर और आलिया भट्ट की शादी इस साल की सबसे बड़ी शादी होने वाली है। बीते काफी वक्त से रणबीर और आलिया के फैंस इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। खबरों की मानें दोनों इसी महीने शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वहीं अब सुनने में आ रहा है कि शादी से पहले रणबीर कपूर एक शानदार बेच्लर्स पार्टी करने जा रहे हैं और इसमें शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट भी सामने आ गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, रणबीर कपूर के करीबी सूत्रों की मानें तो शादी के पहले रणबीर एक शानदार बेच्लर्स पार्टी करने वाले हैं। इस पार्टी में उनके करीबी दोस्त शामिल होंगे। इसमें उनके चाइल्डहुड फ्रेंड्स भी शामिल हो सकते हैं। इनके अलावा बॉलीवुड के कुछ नाम भी शामिल हैं जैसे अर्जुन कपूर, आदित्य रॉय कपूर और अयान मुखर्जी सहित कई अन्य स्टार्स के शामिल होने की खबरें हैं। बता दें कि राणबीर और आलिया भट्ट काफी वक्त से अयान संग उनकी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में काम कर रहे हैं। ये पार्टी रणबीर अपने घर पर एंजॉय करेंगे। फिलहाल इसपर अभी और अपडेट्स आने बाकी हैं।

    आपको बात दें कि ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर और आलिया इसी महीने 17 अप्रैल को शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। दरअसल, आलिया भट्ट के नाना नरेंद्रनाथ राजदान की तबीयत काफी खराब है और उनकी इच्छा है कि वह आलिया और रणबीर की शादी देखें, जिसके चलते एक्ट्रेस की फैमिली जल्दी शादी करवाना चाहती हैं। लेकिन हो सकता कि नरेंद्रनाथ राजदान की तबियत को देखते हुए शादी की डेट को 17 अप्रैल से कुछ आगे-पीछे भी कर दिया जाए। वहीं शादी के वेन्यू की बात करें तो रणबीर और आलिया मुंबई के चेंबूर में स्थित कपूर परिवार के पुश्तैनी घर 'आरके हाउस' में सात फेरे लेंगे। इसी जगह पर साल 1980 में ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने भी शादी की थी। यही कारण है​ कि रणबीर भी हैं कि वो 'आरके हाउस' में ही शादी करें।