Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रणबीर कपूर ने मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा साहनी के साथ किया डिनर, तस्वीरें हुई वायरल

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Mon, 07 Mar 2022 07:16 AM (IST)

    Ranbir Kapoor Photos रणबीर कपूर ने परिवार के साथ डिनर किया हैl इसमें उनके अलावा मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी भी नजर आ रही हैl रणबीर कपूर इन दिनों आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैl

    Hero Image
    Ranbir Kapoor Photos: रणबीर कपूर की फोटो वायरल हो रही हैl

    नई दिल्ली, जेएनएनl रणबीर कपूर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैl इसमें उन्हें मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ डिनर करते हुए देखा जा सकता हैl इसमें रिद्धिमा कपूर के पति भरत साहनी भी नजर आ रहे हैंl यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैl रिद्धिमा कपूर साहनी ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'प्यार और सिर्फ प्यारl' इसके साथ उन्होंने काले दिल की इमोजी शेयर की हैl रणबीर कपूर ने इस मौके पर प्रिंटेड शर्ट पहन रखी हैl

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रणबीर कपूर काफी इंप्रेसिव लग रहे हैं

    रणबीर कपूर काफी इंप्रेसिव लग रहे हैंl उन्होंने बीयर्ड लुक रखा हैl वहीं नीतू कपूर और भरत कपूर साहनी ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहन रखी हैl तस्वीरों में आलिया भट्ट नजर नहीं आ रही हैl रणबीर कपूर जल्द फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगेl इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया हैl इस फिल्म में उनके अलावा आलिया भट्ट की भूमिका हैl यह पहली बार है जब दोनों साथ में नजर आएंगेl फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय की अहम भूमिका हैl यह फिल्म 9 सितंबर 2022 को रिलीज होने वाली हैl

    View this post on Instagram

    A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial)

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैंl दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया हैl दोनों जल्द शादी करने वाले हैंl हालांकि दोनों ने अभी तक शादी की डेट की घोषणा नहीं की है। आलिया भट्ट की हाल ही में फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी रिलीज हुई हैl इस फिल्म में उनके अलावा अजय देवगन की अहम भूमिका हैl संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म का निर्देशन किया हैl आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी काफी पसंद की जाती हैl दोनों ने कई ऐड में काम किया हैl दोनों की फिल्मों की प्रतीक्षा की जा रही हैl