विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Animal Pre-Teaser Out: हाथ में कुल्हाड़ी लिए खूंखार अंदाज में दिखे रणबीर कपूर

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Sun, 11 Jun 2023 11:58 AM (IST)

Animal Pre-Teaser Out रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का प्री-टीजर रिलीज हो गया है। इस वीडियो में रणबीर कपूर लंबे ...और पढ़ें

Animal pre-teaser, Ranbir Kapoor, Rashmika Mandanna Photo Credit Instagarm
Animal pre-teaser, Ranbir Kapoor, Rashmika Mandanna Photo Credit Instagarm

HighLights

  1. फिल्म एनिमल का प्री-टीजर हुआ रिलीज।
  2. रणबीर कपूर का दिखा खूंखार अंदाज।
  3. झुंड के साथ लड़ाई करते दिखे एक्टर।

 नई दिल्ली, जेएनएन। Animal Pre-Teaser Out: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की आने वाली फिल्म एनिमल का प्री-टीजर वीडियो मेकर्स ने रविवार को साझा किया है। 

रणबीर का दिखा खूंखार अंदाज

50 सेकेंड के इस टीजर में रणबीर कपूर का खूंखार नजर नजर आ रहा है। टीजर की शुरुआत रणबीर एक झुंड के साथ लड़ाई करते नजर आ रहे है। प्री-टीजर वीडियो में रणबीर कपूर लंबे बाल, घनी दाढ़ी, चेहरे पर चोट के निशान भी नजर आ रहे है।

टीजर देख फैंस हुए एक्साइटेड

एनिमल का टीजर देख फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है। फैंस इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और वो एक्टर का खतरनाक अवतार देखकर काफी शॉक्ड हैं। एक फैन ने लिखा-  बॉक्स ऑफिस पर आग लगाने आ रहा है रणबीर। दूसरे फैन ने लिखा, ‘मास्टरपीस बनी है। तीसरे ने लिखा, ‘रणबीर कपूर वो इंसान हैं, जिनका जन्म इतिहास रचने के लिए हुआ है।

रश्मिका  संग जमेगी रणबीर की जोड़ी

यह फिल्म रणदीप रेड्डी वांगा बना रहे हैं, जिसमें 'पुष्पा' एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाली हैं। इनके अलावा फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी होंगे। इससे पहले फिल्म की शूटिंग गुड़गांव के पटौदी हाउस में हुई थी। जहां से अनिल कपूर और का लुक लीक हुआ था। बता दें कि इससे पहले फिल्म की शूटिंग मनाली में शुरू हुई थी।

पत्नी के किरदार में नजर आएंगी रश्मिका

खबरों की माने तो रश्मिका रणबीर की पत्नी का किरदार निभाती नजर आएंगी। तो वहीं अनिल कपूर उनके पिता का किरदार निभाएंगे। इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि इस फिल्म में रणबीर निगेटिव रोल में होंगे, जिसमें कई सारे ग्रे शेड्स होंगे। एक्टर की आने वाली फिल्मों की बात करें तो जल्द डायरेक्टर लव रंजन की एक फिल्म में नजर आएंगे जिसमे उनके साथ श्रद्धा कपूर होंगी।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जिसे हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जाएगा।