विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ranbir Kapoor: 'एनिमल' के सेट से लीक हुआ रणबीर कपूर का लुक, इस अंदाज में नजर आए एक्टर, वीडियो वायरल

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sun, 04 Jun 2023 12:27 PM (IST)

Ranbir Kapoor रणबीर कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के काफी टैलेंटेड और हैंडसम स्टार किड माने जाते हैं। लोगों को उनका काम ...और पढ़ें

File Photo of Ranbir Kapoor. Photo Credit: Instagram
File Photo of Ranbir Kapoor. Photo Credit: Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। 'पठान' के बाद और 'द केरल स्टोरी' से पहले यह 2013 की दूसरी मूवी थी, जिसने ताबड़तोड़ कलेक्शन किया। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के बाद रणबीर 'एनिमल' को लेकर सुर्खियों में हैं। संदीप रेड्डी वंगा की इस मूवी को लेकर लोगों के बीच दीवानगी देखने को मिल रही है। इस बीच फिल्म से जुड़ा एक क्लिप सामने आया है।

वायरल हुआ रणबीर का यह वीडियो

दरअसल, फिल्म से रणबीर का नया लुक काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद फैंस उनके लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे। वायरल हुए वीडियो में रणबीर एक क्लासरूम में खड़े देखे जा सकते हैं। वह स्टूडेंट यूनिफॉर्म में हैं, और अपने टीचर से बात कर रहे हैं।

वीडियो को रणबीर कपूर यूनिवर्स (ranbirkapooruniverse) ने शेयर किया है। यह कुछ सेकेंड की क्लिप है, जिसमें क्लीन शेव में रणबीर का स्टूडेंट लुक लोगों को काफी अट्रैक्ट कर रहा है। फैंस का मानना है कि 40 की उम्र में भी रणबीर बहुत क्यूट हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Ranbir Kapoor Universe (@ranbirkapooruniverse)

इस दिन रिलीज होगी रणबीर की 'एनिमल'

सोशल मीडिया पर वायरल हुए 'एनिमल' के सेट से लीक हुए वीडियो को लेकर कई लोगों ने दावा किया है कि यह पिछले साल के शूट शेड्यूल से है। हालांकि, इसे देखकर लोगों के बीच फिल्म देखने का उत्साह और ज्यादा बढ़ गया है।

क्या है फिल्म की कहानी?

रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल'एक गैंगस्टर फैमिली की कहानी है। इस मूवी में अनिल कपूर भी हैं, जो रणबीर के पिता के रोल में दिखेंगे। इसके अलावा बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और शक्ति कपूर भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। 'एनिमल' फिल्म इसी साल 11 अग्सत को रिलीज होगी।