'जय श्री राम पापा', Ranbir Kapoor के घर आते ही बेटी राहा ऐसे करती है वेलकम; दादी नीतू सिंह ने खोला राज
अभिनेत्री नीतू सिंह ने ये खुलासा किया है कि उनकी पोती राहा कपूर अपने पापा रणबीर कपूर के घर आने पर किस तरह से वेलकम करती है।
-1794212411508_m.webp)
नीतू सिंह और रणबीर कपूर की बेटी राहा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
HighLights
रणबीर और आलिया की लाडली राहा
पापा रणबीर का ऐसे करती हैं वेलकम
4 साल की हैं रणबीर कपूर की बेटी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और अभिनेत्री आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर अभी महज 4 साल की हैं, इसके बावजूद एक स्टार किड के तौर पर उनका नाम चर्चा में बना रहता है।
हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान राहा को लेकर खुलकर बात की है और बताया है कि जब भी रणबीर घर आता है तो राहा (Raha Kapoor) उनका जय श्री राम का नारा लगाकर स्वागत करती है। इसके अलावा नीतू ने अपने बेटे रणबीर की पैरेंटिंग से जुड़ी एक ऐसी आदत के बारे में बताया, जिससे राहा को अपनी बात बेहतर तरीके से रखने में मदद मिलती है।
रणबीर कपूर की पैरेंटिंग
वेटरन एक्ट्रेस नीतू सिंह (Neetu Singh) ने हाल ही में कर्ली टेल्स को लेटेस्ट इंटरव्यू दिया है। इस दौरान नीतू ने रणबीर कपूर पैरेंटिंग और पोती राहा कपूर की आदतों को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया है- इन दिनों रणबीर रामायणम् को लेकर काफी बिजी रहा है और वह जब भी घर लौटता है तो राहा उसका वेलकम जय श्री राम का नारा लगाकर करती है, जो वाकई बेहद क्यूट लगता है।
यह भी पढ़ें- Ramayana के सफर का हिस्सा बनी रणबीर कपूर की बेटी राहा, 'सीता और लक्ष्मण' संग मिलकर दिए शॉट्स!

इसके अलावा मुझे बहुत अच्छा लगता है कि रणबीर हर रात राहा के साथ क्या करते हैं। वह उससे पूछते हैं कि आज दिन भर में क्या खास हुआ, किस बात से उसे खुशी मिली और किस बात से वह दुखी हुई और फिर राहा अपनी बात बताती है। मुझे लगता है कि यह बहुत बढ़िया है।

इस तरह से नीतू ने रणबीर और राहा के बीच की इस प्यारी आदत का जिक्र किया, जो उन्हें बहुत पसंद है। इतना ही नही नीतू सिंह ने ये भी बताया कि वह हमेशा अपने बच्चों के साथ एक दोस्त की तरह रही हैं, ताकि वे खुलकर अपनी बात कह सकें और उनसे सब कुछ साझा कर सकें।
रामायणम् के सेट पर रहती थीं राहा
अपनी फिल्म रामायणम् के प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर ने ये भी खुलासा किया है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी बेटी राहा कपूर भी सेट पर मौजूद रहती थीं और उन्होंने साई पल्लवी-रवि दुबे संग कैमरे को भी फेस किया। आलिया भट्ट ने भी राहा और रणबीर की रामायणम् के सेट की अनसीन तस्वीरों को भी शेयर किया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।