विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'क्या आज हनुमान के साथ...', Ranbir Kapoor की बेटी राहा Ramayana से जुड़े पूछती हैं ऐसे सवाल? वीडियो वायरल

Published: Sat, 04 Apr 2026 05:35 PM (GMT+05:30)

रणबीर कपूर ने बताया कि वह जब भी शूट से घर जाते हैं, तो बेटी राहा को 'रामायण' की स्टोरी ...और पढ़ें

पापा रणबीर से रामायण से जुड़े सवाल करती हैं राहा/ फोटो- Instagram

पापा रणबीर से रामायण से जुड़े सवाल करती हैं राहा/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर जल्द ही नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' में 'श्रीराम' की भूमिका अदा करते हुए दिखाई देंगे। बीते दिनों रणबीर कपूर ने बताया था कि यह फिल्म उनकी जिंदगी में बेटी राहा के जन्म के बाद आई है, जिससे यह उनके लिए और भी खास हो गई है।

अब हाल ही में रणबीर ने कहा कि जब भी वह इस माइथोलॉजिकल फिल्म के सेट से घर जाते हैं, तो राहा उनसे 'रामायण' से जुड़े कई सवाल करती हैं। रणबीर का यह प्यारा सा वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है, जिस पर फैंस भी अपनी दिलचस्प प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

राहा पापा रणबीर से पूछती हैं ये सवाल

रणबीर कपूर के इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो को उनके फैन क्लब ने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में रणबीर कहते हैं, "यह अवसर पाकर मैं बहुत ही ब्लेस्ड फील कर रहा हूं, क्योंकि यह फिल्म मेरे पास तब आई थी, जब मैं पिता बना था। मेरी बेटी अब साढ़े तीन साल की हो चुकी है। एक तरफ मैं काम पर जा रहा हूं और भगवान राम का किरदार अदा कर रहा हूं, तो दूसरी तरफ जब भी मैं घर जाता हूं, राहा को रामायण की कहानी सुनाता हूं।" रणबीर ने आगे कहा, 

"मैं यह देख रहा हूं कि साढ़े तीन साल की बच्ची इससे इतना ज्यादा जुड़ चुकी है कि वह मुझसे पूछती है कि, 'क्या आज आपने हनुमान के साथ शूट किया? क्या आपने सीता के साथ शूट किया? रामायण में आपने आज क्या शूट किया?' उसकी 'रामायण' की कहानी में काफी दिलचस्पी है। यह बताता है कि 'रामायण' हमारे डीएनए में है। हमारा कल्चर ही ऐसा है कि यह कहीं न कहीं हमारे दिमाग में पहले से ही मौजूद होती है, इसलिए इसमें हमारी दिलचस्पी खुद-ब-खुद आ जाती है।"

यह भी पढ़ें- रणबीर की Ramayana में इंद्र बनेंगे अमिताभ बच्चन के दामाद? 'रावण' के साथ होगा घमासान युद्ध

यूजर्स ने रणबीर के वीडियो पर दिए ऐसे रिएक्शन

रणबीर कपूर के इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "इसलिए यह बहुत जरूरी है कि हम अपनी नई जनरेशन के लिए 'रामायण' को दोबारा बनाएं।"

दूसरे यूजर ने लिखा, "वह शायद हनुमान जी के बारे में इसलिए पूछती होगी क्योंकि बच्चों को 'बाल हनुमान' एनिमेटेड सीरीज बहुत पसंद होती है। प्लस वे वानर रूप में हैं और बच्चों को जानवर बहुत पसंद होते हैं। वह अभी धर्म और आस्था का मतलब नहीं समझती होगी।"

ranbir- raha

वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "अगर आप जो कह रहे हैं, वह सच है, तो यह वाकई बहुत अच्छी बात है कि आप राहा को 'रामायण' के बारे में बता रहे हैं।" इससे पहले रणबीर कपूर ने यह भी बताया था कि उन्होंने चार साल पहले इस फिल्म के लिए ना कर दी थी, लेकिन जब राहा का जन्म हुआ, तो वह इस फिल्म को करने के लिए मान गए थे। 

यह भी पढ़ें- 'खोदा पहाड़ निकला चूहा', संजय गुप्ता ने मारा रणबीर कपूर की Ramayana पर ताना? डायरेक्टर ने खुद बताई सच्चाई