विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'दीपिका पादुकोण को धोखा नहीं दिया...' Ranbir Kapoor के सपोर्ट में नीतू ने किया था चौंकाने वाला खुलासा

Published: Sat, 13 Sep 2025 02:43 PM (IST)

रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोण का रिश्ता एक समय इंडस्ट्री के सबसे चर्चित रिलेशन में एक था। हालांकि यह कड़वाहट के साथ खत्म हुआ। नीतू कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि दीपिका के साथ रिश्ते में रणबीर खुद को भूल गए थे। वहीं दीपिका का कहना था कि रणबीर उन्हें धोखा दे रहे थे।

नीतू कपूर, रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण (फोटो-इंस्टाग्राम)
नीतू कपूर, रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण (फोटो-इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. क्यों टूटा था दोनों का रिश्ता
  2. नीतू कपूर ने दी सफाई
  3. दीपिका को रणबीर ने दिया धोखा

 एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। यह बात किसी से छुपी नहीं है कि रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने इंडस्ट्री में आने के बाद एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि, एक अच्छे खासे रोमांटिक रिलेशन के बाद उनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाया और कड़वाहट के साथ खत्म हो गया। दीपिका ने रणबीर को उन्हें चीट करते हुए पकड़ा।

दीपिका को डेट कर रहे थे रणबीर

वहीं ये बात भी सबको पता है कि नीतू कपूर दीपिका पादुकोण को बिल्कुल पसंद नहीं करती थीं। एक इंटरव्यू में रणबीर की मां नीतू कपूर ने खुलासा किया था कि जब उनका बेटा दीपिका को डेट कर रहा था, तब वह वैसा नहीं था जैसे उसे होना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Ranbir Kapoor और Katrina Kaif की वायरल वेकेशन फोटोज करीबी शख्स ने की थी लीक, फोटोग्राफर का शॉकिंग खुलासा

क्यों टूटा था रणबीर और दीपिका का रिलेशन?

नीतू कपूर ने कहा,"मुझे नहीं लगता कि उसकी इतनी गर्लफ्रेंड्स रही होंगी। उसकी सिर्फ एक ही गर्लफ्रेंड रही है, वो है दीपिका। मुझे लगता है शायद उनके रिश्ते में कुछ कमी थी और शायद वो उस रिश्ते में खुद को भूल चुका था इसलिए उसे रिश्ता तोड़ देना चाहिए था। हर किसी का रिश्ता होता है और वो आगे बढ़ जाते हैं। अगर रिश्ता परफेक्ट होता, तो वो रिश्ता नहीं तोड़ते।"

एक तरफ जहां नीतू का कहना था कि रणबीर और दीपिका का रिश्ता किसी कमी की वजह से खत्म हुआ। वहीं फाइटर एक्ट्रेस पहले ही खुलासा कर चुकी हैं कि ब्रह्मास्त्र एक्टर ने उन्हें कई बार धोखा दिया था। कॉस्मोपॉलिटन के एक पुराने इंटरव्यू में दीपिका ने अपने दिल टूटने की बात कही थी।

View this post on Instagram

A post shared by trendyvibes (@raaka_00)

रंगे हाथ पकड़े गए थे रणबीर

दीपिका ने अपने उस इंटरव्यू में कहा,"अगर मुझे यू ही बेवकूफ बनाना है, तो मैं किसी रिश्ते में क्यों रहूंगी? सिंगल रहना और मजे करना बेहतर है। लेकिन हर कोई ऐसा नहीं सोचता। शायद इसीलिए मुझे पहले भी दुख पहुंचा है। मैं इतनी मूर्ख थी कि मैंने उसे (रणबीर) दूसरा मौका दिया क्योंकि उसने बहुत मिन्नतें कीं जबकि मेरे आस-पास के सभी लोग कह रहे थे कि वह अभी भी भटक रहा है। फिर मैंने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। मुझे बाहर निकलने में थोड़ा वक़्त लगा। लेकिन एक बार ऐसा करने के बाद, मुझे वापस जाने के लिए कोई मजबूर नहीं कर सकता। अब वो जहाज़ रवाना हो चुका है।"

यह भी पढ़ें- Ranbir Kapoor से जुड़े लिपस्टिक विवाद पर Alia Bhatt ने फिर किया रिएक्ट, कहा- 'मेरे पास हमेशा...'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।