यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Animal: रणबीर कपूर की 'एनिमल' में Arijit Singh का रोमांटिक गाना, इस दिन होगा रिलीज
Animal Satranga Song बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म एनिमल को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को ...और पढ़ें

HighLights
- एनिमल का नया गाना होगा सतंरगा
- रणबीर कपूर के सतरंगा सॉन्ग प्रोमो वीडियो रिलीज
- अरिजीत सिंह ने गाया एनिमल के ये गाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Animal Arijit Singh Satranga Song: हिंदी सिनेमा के मशहूर कलाकार रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के लेटेस्ट सॉन्ग 'सतंरगा' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ गया है।
'एनिमल' के इस गाने को मशहूर बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह ने अपनी करिश्माई आवाज में गाया है। ऐसे में इस लेख में हम आपको रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और रश्मिका मंदाना की 'एनिमल' के 'सतरंगा' गाने की रिलीज डेट के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
'एनिमल' के 'सतरंगा' सॉन्ग का प्रोमो वीडियो रिलीज
बुधवार को 'एनिमल' फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक मोशन वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो एनिमल फिल्म के अगले सॉन्ग 'सतरंगा' का प्रोमो है। इस वीडियो के जरिए संदीप ने सतंरगा सॉन्ग की रिलीज डेट की घोषणा की है। संदीप रेड्डी वांगा के मुताबिक रणबीर कपूर स्टारर एनिमल के नए गाने सतंरगा को 27 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा।
View this post on Instagram
खास बात ये है कि इस गाने को फेमस सिंगर अरिजीत सिंह ने अपनी जादुई आवाज दी है। वीडियो में मौजूद इस गाने के म्यूजिक को सुनने से ये अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि एनिमल का ये सॉन्ग एक रोमांटिक ट्रेक होने वाला है। आलम ये है कि अरिजीत सिंह की आवाज में एनिमल के 'सतरंगा' गाने को सुनने के लिए फैंस काफी बेताब नजर आ रहे हैं।

जानिए कब रिलीज होगी 'एनिमल'
अब तक 'एनिमल' फिल्म का टीजर और पहला गाना 'हुआ मैं' रिलीज किया जा चुका है। जिसे देखने के बाद फैंस इस मूवी के लिए उत्साहित हैं। गौर करें रणबीर कपूर एनिमल की रिलीज डेट की तरफ तो ये मूवी 1 दिसंबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी।
इस फिल्म में रणबीर कपूर एक गैंगस्टर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। रणबीर के अलावा 'एनिमल' में साउथ सिनेमा की सुपरस्टार रश्मिका मंदाना, दिग्गज बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और बॉबी देओल अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं।
ये भी पढ़ें- सलमान खान की ये मूवी Ranbir Kapoor की फेवरेट, आमिर-शाहरुख की इन फिल्मों ने भी जीता एक्टर का दिल
