विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ramayana के सेट से एक और तस्वीर हुई वायरल, पहला शेड्यूल खत्म करने के बाद कुछ इस अंदाज में दिखे Ranbir Kapoor

Published: Sun, 08 Sep 2024 04:24 PM (GMT+05:30)

एनिमल की सफलता के बाद अब रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्म रामायण में व्यस्त हैं। फिल्म के सेट से कई ...और पढ़ें

रणबीर कपूर की 'रामायण' का पहला शेड्यूल हुआ रैपअप/ फोटो- Instagram
रणबीर कपूर की 'रामायण' का पहला शेड्यूल हुआ रैपअप/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. रणबीर कपूर ने पूरा किया 'रामायण' का पहला शेड्यूल
  2. सेट से वायरल हो रही है रणबीर कपूर की एक और फोटो
  3. 'रामायण' की रिलीज में अभी लग सकते हैं इतने साल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर पिछले काफी समय से अपनी आगामी माइथोलॉजिकल फिल्म 'रामायण-पार्ट 1' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने तीर-अंदाजी से लेकर अपनी फिटनेस तक पर काफी ध्यान दिया था। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही मैग्नम ओपस फिल्म की शूटिंग कुछ महीने पहले मुंबई के फिल्म सिटी में शुरू हुई थी।

रणबीर कपूर से लेकर साई पल्लवी-अरुण गोविल और लारा दत्ता जैसे सितारों की रामायण के सेट से अब तक कई तस्वीरें लीक हो चुकी हैं। हाल ही में 'रामायण' के 'राम' रणबीर कपूर की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखकर फैंस के चेहरे खिल उठेंगे।

रणबीर कपूर के साथ नजर आई पूरी क्रू

रणबीर कपूर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि फिल्म के पहला शेड्यूल रैपअप हो चुका है। 'एनिमल' एक्टर के फैन क्लब ने एक्स अकाउंट पर 'रामायण' के सेट से उनकी कई तस्वीरें शेयर की हैं।

यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर की Ramayana से जुड़े हॉलीवुड के टेरी नोटरी, नितेश तिवारी की मूवी में दिखाएंगे 'अवतार' जैसा कमाल

पहली फोटो में जहां ब्लू कैप और ब्लू टीशर्ट पहने रणबीर कपूर एक क्रू मेंबर के साथ पोज कर रहे हैं, वहीं दूसरी फोटो में एक्टर और डायरेक्टर को छोड़कर सभी लोग हैं।

ranbir kapoor ramayana

एक और अन्य तस्वीर कोलाज बनाकर शेयर की है, जिस पर लिखा है 'वीएफएक्स' फ्री स्पेस। इसके अलावा सेट पर मौजूद कुछ और लोगों के साथ भी एक्टर सेल्फी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।

दो भागो में रिलीज होगी नितेश तिवारी की रामायण

इससे पहले जो तस्वीर सामने आई थी, उसमें रणबीर और साई पल्लवी श्रीराम और माता सीता के गेटअप में दिखाई दे रहे थे, इसके अलावा लारा दत्ता का भी कैकेयी के लुक में तस्वीरें वायरल हुई थी। आपको बता दें कि इस फिल्म में रणबीर-साई के अलावा लारा दत्ता, सनी देओल, अरुण गोविल, केजीएफ एक्टर यश भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

ranbir kapoor

हालांकि, अनाउंसमेंट के बाद से ही नितेश तिवारी इस फिल्म पर काफी टाइट लिप हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स रामायण को दो भागो में रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि मेकर्स मूवी को 2027 में रिलीज करने की सोच रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: क्यों Ranbir Kapoor को ही नितेश तिवारी बनाना चाहते थे Ramayana का 'राम', कास्टिंग डायरेक्टर ने किया खुलासा