Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Ranbir Kapoor And Alia Bhatt Diwali Pics: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने साथ मनाई दिवाली, वायरल हुई तस्वीरें

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Sun, 15 Nov 2020 05:12 PM (IST)

    Ranbir Kapoor And Alia Bhatt Diwali Pics रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को उनके शेफ के साथ दिवाली उत्सव के दौरान घर पर फोटो खिंचाते हुए देखा जा सकता हैl आलिया भट्ट ने ब्लैक कलर की अनारकली ड्रेस पहन रखी हैl साथ ही उन्होंने इअरिंग भी पहन रखी हैl

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने साथ दिवाली मनाई हैl

    नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर और फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट ने साथ दिवाली मनाई हैl इंटरनेट पर दोनों की कई तस्वीरें वायरल हुई हैl आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक भी फोटो शेयर नहीं की हैl हालांकि उनकी दिवाली पार्टी से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैl

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को उनके शेफ के साथ दिवाली उत्सव के दौरान घर पर फोटो खिंचाते हुए देखा जा सकता हैl आलिया भट्ट ने ब्लैक कलर की अनारकली ड्रेस पहन रखी हैl साथ ही उन्होंने इअरिंग भी पहन रखी हैl वही रणबीर कपूर ने लाल कलर का कुर्ता और ब्लैक पैंट पहन रखा हैl गौरतलब है कि कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान भी दोनों एक साथ रह रहे थे और दोनों ने दीवाली भी साथ मनाई हैl

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Carol Dias🎀 (@carol_dias1202)

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी साथ नजर आने वाले हैंl इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया हैंl यह फिल्म दिसंबर में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब यह अगले वर्ष रिलीज होगीl इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और नागार्जुन की भी खास भूमिका हैl इस फिल्म में मौनी रॉय विलेन की भूमिका में नजर आएंगीl फिल्म में डिंपल कपाड़िया की भी अहम भूमिका हैl

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by RK ( Smart_People’s_Choice )🌟 (@ranbir__kapoor82)

    आलिया और रणबीर दो साल से अधिक समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैंl दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी निजी हैं और सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे के बारे में बात करने से परहेज करते हैंl दोनों को अक्सर पारिवारिक कार्यों और समारोहों में एक साथ स्पॉट किया जाता है। यह जोड़ी पहली बार अयान मुखर्जी की ट्रियोलोजी ब्रह्मास्त्र में स्क्रीन स्पेस शेयर करती नजर आएगी। आलिया और रणबीर को हाल ही में फिल्म के लिए डब करने के लिए बाहर निकलते देखा गया था। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द शादी करने वाले हैl हालांकि दोनों ने अभी तक डेट सार्वजनिक नहीं की हैंl