Ranbir Kapoor Alia Bhatt Wedding: रिद्धिमा के लुक के कायल हुए फैन्स, करीना कपूर सहित इन अभिनेत्रियों का दिखा खूबसूरत अंदाज
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का फंक्शन शुरू हो चुका है और एक के बाद एक सितारे इन दोनों की शादी में शामिल होने के लिए रणबीर के घर वास्तु पहुंच रहे हैं। जहां करीना कपूर का खूबसूरत लुक दिखा तो वही रिद्धिमा भी कहर ढाती नजर आईं।

नई दिल्ली, जेएनएनl रणबीर कपूर और अलिया भट्ट की 14 अप्रैल को एक्टर के घर 'वास्तु' में धूमधाम से शादी हुई।इनकी शादी के मौके पर करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए। दोनों की शादी की तस्वीरे सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। लेकिन इन दोनों की खूबसूरत तस्वीरों के साथ-साथ अगर किसी का वेडिंग लुक चर्चा में है तो वह हैं रणबीर की बड़ी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी। सभी सितारे एक से बढ़कर एक ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। लेकिन सबसे ज्यादा लोगों को पेस्टल रंग का लहंगा पहने हुए रिद्धिमा का लुक भाया, जिसकी तारीफ करते हुए लोग नहीं थक रहे हैं।
रिद्धिमा साहनी और करीना कपूर खान ने ढाया कहर
भाई की शादी में जहां एक तरफ रिद्धिमा कपूर साहनी का ग्लैमरस अवतार दिखा तो वही करीना ने भी दिलकश अंदाज से सभी का दिल जीता। रणबीर की शादी के मौके पर नीतू कपूर के मुस्कुराते चेहरे ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए। रणबीर की मां नीतू कपूर जहां पिंक रंग के लहंगे और कलरफुल चोली में नजर आईं, तो वही बहन रिद्धिमा कपूर ने पेस्टल कलर का हैवी और खूबसूरत लहंगा पहना, जिसके साथ उन्होंने हैवी ज्वेलरी कैरी की। रिद्धिमा और नीतू कपूर के अलावा रणबीर की कजिन और बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान भी पति सैफ अली खान का हाथ थामे नजर आईं। पिंक रंग की खूबसूरत साड़ी, और मांग टीका लगाए और गले में हैवी नैकलेस पहने करीना कपूर के इस लुक से आपकी नजर नहीं हटेगी।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
शादी में पहुंची एक्ट्रेस का दिखा ग्लैमरस अवतार
करीना और रिद्धिमा के अलावा करिश्मा कपूर ने भी रणबीर की शादी में हैवी साड़ी के साथ ढेर सारी ज्वेलरी पहनी तो वही आलिया भट्ट की खास दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर ने आलिया भट्ट की शादी में ग्रीन साड़ी पहनी और कानों में हैवी झुमके पहने। इसके अलावा आलिया की बहन पूजा भट्ट जहां सिल्वर रंग के सूट में दिखाई दीं तो वही मां सोनी राजदान पिंक रंग की साड़ी और ग्रीन रंग के ब्लाउज में काफी खूबसूरत लग रही थीं। आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट ने उनकी शादी में सिम्पल पिंक रंग का आउटफिट पहना तो वही ग्रीन स्लीवलेस ब्लाउज और पैरेट और येलो रंग की साड़ी में नव्या नवेली काफी सिम्पल और खूबसूरत लगीं।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
रणबीर- आलिया की शादी की तस्वीर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं फैन्स
रणबीर और आलिया की शादी में सिर्फ अभिनेत्रियां और महिलाएं ही नहीं बल्कि करण जौहर से लेकर अयान मुखर्जी और आकाश अम्बानी भी शेरवानी में सज धज कर आए। आलिया और रणबीर की शादी शुरू हो चुकी है और अब फैन्स दोनों की पहली तस्वीर सामने आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अपनी शादी के बाद शाम को 7 बजे ये दोनों मीडिया को आकर तस्वीर देंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।