39 सालों से अजेय है अरुण गोविल का 'राम अवतार', क्या रणबीर कपूर चला पाएंगे वैसा जादू?
रामानंद सागर की 'रामायण' में राम का किरदार निभाकर अरुण गोविल घर-घर में फेमस हुए थे, क्या रणबीर कपूर वैसा जादू कर पाएंगे?
-1793719984132_m.webp)
39 सालों से 'राम अवतार' में मशहूर हैं अरुण गोविल
HighLights
39 सालों से 'राम अवतार' में मशहूर हैं अरुण गोविल
क्या रणबीर कपूर बना पाएंगे वैसी छवि?
5 नवंबर को रिलीज होने जा रही रामायण
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी की 'रामायण' को जो बात बेहद दिलचस्प बनाती है, वह है इसकी बेहद मजबूत कहानी, जिसे इतिहास, संस्कृति और इससे जुड़ी विरासत का आधार मिला है। श्रीराम की कहानी से भारत के लोग दिल से जुड़ाव रखते हैं और बड़े पर्दे पर उनकी कहानी को देखना एक बेहद खास एक्सपीरियंस होता है।
दशरथ के किरदार में नजर आएंगे अरुण गोविल
हर बच्चा पौराणिक महाकाव्य 'रामायण' की कहानी सुनते हुए बड़ा हुआ है और बहुत से लोगों ने टेलीविजन और सिनेमा में इसके कई अलग-अलग रूपांतर देखे हैं। अगले हफ्ते रिलीज होने जा रही नितेश तिवारी की 'रामायण' (Ramayana) का एक सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि इस विरासत को आगे बढ़ाने वाली इस नई फिल्म में, दिग्गज कलाकार अरुण गोविल (Arun Govil) को राजा दशरथ के किरदार में लिया गया है।
-1793720161119.webp)
यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ की Ramayana को लीक करने वालों की लगेगी 'लंका', बॉम्बे हाई कोर्ट का सख्त निर्देश?
39 सालों बाद भी अरुण गोविल के 'राम' का किरदार बेजोड़ क्यों है?
रामानंद सागर की 1987 की टीवी सीरीज में भगवान राम के रूप में अरुण गोविल के अभिनय ने एक ऐसा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मानक स्थापित किया, जिसकी कोई मिसाल नहीं है। वे घर-घर में इतने मशहूर हो गए कि लोग उन्हें साक्षात भगवान मानकर पूजने लगे। आज भी, उत्तर और मध्य भारत में पोस्टर्स और मेलों में बिकने वाले सामानों पर भगवान राम के रूप में उनकी छवि का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है। सोशल मीडिया के न होने के उस दौर में भी उनकी पहुंच इतनी व्यापक थी।
-1793720235756.webp)
टीवी के बाद अब बड़े पर्दे पर राम के अवतार में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) नजर आने वाले हैं। अरुण गोविल के बाद से भगवान राम के कई रूप देखने को मिले हैं - चाहे वे किताबों, कॉमिक्स, एनिमेटेड फिल्मों या पूरे टेलीविजन शो में हों। फिर भी, अरुण गोविल के बेहद सच्चे और प्रभावशाली अभिनय में कुछ ऐसी बात है कि पर्दे पर दिखने वाले हर राम की तुलना उन्हीं के बेहतरीन प्रदर्शन से की जाती है।
रणबीर कपूर की भी हो रही अरुण गोविल से तुलना
रणबीर कपूर भी इन तुलनाओं से नहीं बच पाए हैं। जब से रामायण अनाउंस हुई और रणबीर के राम बनने की खबरें आईं तब से उनकी तुलना अरुण गोविल द्वारा निभाए गए इस ऐतिहासिक और यादगार किरदार से हो रही है।
-1793720492258.webp)
जहां कुछ दर्शकों का मानना है कि रणबीर कपूर में वह ठहराव है जिसकी इस किरदार को जरूरत है और वे अरुण गोविल के अभिनय की याद दिलाते हैं, वहीं एक बड़ा वर्ग यह तर्क देता है कि आज का कोई भी अभिनेता उस स्तर तक नहीं पहुंच सकता, जो अरुण गोविल ने हासिल किया था।
अरुण गोविल ने रणबीर के राम बनने पर क्या कहा?
सोशल मीडिया पर चल रही इस चर्चा पर अरुण गोविल की राय काफी मायने रखती है। रणबीर कपूर के राम का किरदार निभाने पर उन्होंने कहा, 'वह जिस तरह श्री राम के चित्रण की बड़े पर्दे पर कल्पना करते हैं, रणबीर उससे काफी करीब हैं'।
अरुण गोविल से कितना अलग रणबीर का राम अवतार?
इस तुलना पर कई आलोचकों पर अपनी राय रखी है। उनके मुताबिक वाल्मिकी रामायण में राम का वर्णन चौड़े कंधों वाले एक योद्धा की तरह किया गया है। वहीं 39 साल पहले अरुण गोविल की छवि को थोड़े नरम स्वभाव के साथ दिखाया गया था। ताकि इसे ज्यादा से ज्यादा परिवारों और हर उम्र के लोगों के लिए आकर्षक बनाया जा सके।
वहीं नमित मल्होत्रा की रामायण के लिए यह बात ध्यान में रखना जरूरी है कि बड़े पर्दे पर इस महाकाव्य को उतारने के लिए बड़े पैमाने पर वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है। ऐसा कहा जा सकता है कि रणबीर कपूर का चित्रण, अरुण गोविल के राम को फिर से बनाने की कोशिश नहीं है। बल्कि, इसका मकसद भगवान राम को एक बिल्कुल नई पीढ़ी से परिचित कराना है।
-1793720564820.webp)
दोनों किरदारों में सबसे बड़ा अंतर यही है कि एक तरफ अरुण गोविल हैं जो एक आम इंसान जैसे युवा राम लगते हैं, तो दूसरी तरफ रणबीर कपूर हैं जो एक बेहतरीन सिनेमैटिक योद्धा की तरह नजर आते हैं।
इसीलिए बजाय यह सवाल पूछने के कि रणबीर, अरुण गोविल की छवि तोड़ पाते हैं या नहीं? शायद यह पूछना ज्यादा बेहतर होगा कि क्या वह राम का एक नया और अलग अवतार बड़े पर्दे पर उतारने में सफल हो पाते हैं कि नहीं?
रामायण के बारे में
नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बनी 'रामायण' दो पार्ट में रिलीज होगी। पहला पार्ट दीवाली 2026 पर और दूसरा पार्ट दीवाली 2026 पर रिलीज होगा। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, सनी देओल, अरुण गोविल जैसे सितारे नजर आएंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।