विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

13 बार रिजेक्ट हुआ था Ramayana का ये गाना, संगीतकार एआर रहमान बोले- 3 साल की मेहनत है हमारी

Published: Mon, 23 Nov 2026 03:46 PM (IST)

रामायणम् के संगीतकार ए आर रहमान ने हाल ही में फिल्म के गानों को लेकर खुलकर बात की है। 

रामायणम् के संगीतकार का खुलासा (फोटो क्रेडिट- एक्स)

रामायणम् के संगीतकार का खुलासा (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. ए आर रहमान हैं रामायणम् के संगीतकार

  2. इस गानों को 13 बार किया गया था रिजेक्ट

  3. पिछले 3 साल से रामायणम् पर रहमान का फोकस

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्कर और ग्रैमी पुरस्कार जीतने वाले भारतीय संगीतकार ए आर रहमान (A R Rahman) को भला कौन नहीं जानता। मौजूदा समय में रहमान का नाम रामायणम् को लेकर चर्चा में बना हुआ है। इस मूवी के म्यूजिक और गानों को लेकर संगीतकार को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। 

अब खुद ए आर रहमान ने ये खुलासा किया है कि रामायणम् पार्ट-1 (Ramayana) का एक गाना 13 बार तैयार किया गया था और रिजेक्ट हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि वह पिछले 3 सालों से इसी मूवी पर मेहनत कर रहे हैं। 

13 बार रिजेक्ट हुआ था रामायणम् का गाना

बीते रविवार को ए आर रहमान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में मौजूद रहे। इस दौरान संगीतकार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, रामायणम् के दो पार्ट के एपिक के म्यूजिक के पीछे लगे समय और मेहनत के बारे में खुलकर बात की, जिसको उन्होंने जर्मन कंपोजर हैंस जिमर के साथ मिलकर तैयार किया है। रहमान ने कहा है-

यह भी पढ़ें- नॉर्थ अमेरिका के बॉक्स ऑफिस पर Ramayana का राज, रणबीर कपूर की फिल्म ने कमाई से किया करिश्मा

ramayana song (1)

फिल्म के जिन ट्रैक्स को कई बार बनाने की जरूरत पड़ी, उनमें रावण तांडव (Ravana Tandav) भी था, जिसके 12 से 13 वर्जन बनाने के बाद टीम को एक ऐसा वर्जन मिला जो सबको पसंद आया। हम पिछले तीन साल से रामायणम् का संगीत बना रहे हैं और इस पर फोकस किए हुए हैं।

इस तरह से ए आर रहमान ने ये खुलासा किया है कि अभिनेता यश पर फिल्माया गया फिल्म रामायणम् का रावण तांडव सॉन्ग एक दर्जन से अधिक बार रिजेक्ट हुआ था और इसे दोबारा तैयार किया गया था। बता दें कि फिल्म रामायणम् की वैसे तो खूब तारीफ की जा रही रहे है, लेकिन इसके संगीत को क्रिटिक्स और फैंस को कमी नजर आई, जिसकी वजह से इसकी आलोचना भी हुई है। 

दो साल बाद आएगी रामायणम् 2

मौजूदा समय में निर्माता नमित मल्होत्रा की रामायणम् का पहला भाग सिनेमाघरों में दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। यही कारण है, जो कमाई के मामले में इस मूवी ने देश और दुनिया में धमाकेदार प्रदर्शन करते 1700 करोड़ से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन भी कर लिया है। आपको बता दें कि रामायणम् का दूसरा भाग दो साल बाद 2028 में दीवाली के मौके पर बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें- 18वें दिन चमकी Ramayana की किस्मत, वीकेंड पर जमकर बरसे नोट; 1700 करोड़ के करीब पहुंचा कलेक्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।