विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंतजार खत्म! Ramayana Part 1 के ट्रेलर रिलीज डेट का चल गया पता, 4000 करोड़ी फिल्म से धमाका करेंगे रणबीर?

Published: Sun, 01 Mar 2026 12:09 PM (IST)

Ramayana Part 1 Trailer Release Date: रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण पार्ट 1 इसी साल दीवाली पर हो रही है। फिल्म का ट्रेलर कब आएगा, इसका पता चल गया है।

रामायण पार्ट 1 के ट्रेलर रिलीज डेट से उठा पर्दा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

रामायण पार्ट 1 के ट्रेलर रिलीज डेट से उठा पर्दा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रामायण पर आधारित फिल्म 'रामायण' (Ramayana) बना रहे निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा की कोशिश है कि उनकी यह फिल्म भारत के साथ- साथ वैश्विक स्तर पर भी ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचे।

हाल ही में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश अभिनीत इस फिल्म की स्क्रीनिंग अमेरिका के लॉस एंजेलिस में एक विशेष ग्रुप के लिए कराई गई। जहां इस फिल्म के लिए काफी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली। इससे फिल्म की टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, अब निर्माताओं की योजना रामायण के प्रचार अभियान की शुरुआत अमेरिका से करने की है।

विदेश में लॉन्च होगा रामायण का ट्रेलर

निर्माता नमित पहले ही अपनी फिल्म को भारत की सबसे महंगी फिल्म बता चुके हैं। अब वह इसका ट्रेलर अमेरिका के कैलिफोर्निया में होने वाले सैन डिएगो कॉमिक कॉन फेस्टिवल में जारी करने की योजना पर काम कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने कामिक कान फेस्टिवल के अधिकारियों से न सिर्फ बातचीत शुरू कर दी है, बल्कि फिल्म रामायण में राम की भूमिका में होंगे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) से बातचीत काफी आगे भी बढ़ चुकी है।

Ramayana

कब आएगा रामायण फिल्म का ट्रेलर?

प्रोजेक्ट की टीम सैन डिएगो कॉमिक-कॉन के ऑर्गनाइजर के साथ इस बड़े इवेंट में जगह पक्की करने के लिए एडवांस्ड बातचीत कर रही है। यह इवेंट इसी साल जुलाई के महीने में 23 से 26 तारीख के बीच होगा। यानी इसी बीच बॉलीवुड की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो कॉमिक-कॉन इसे एक ग्लोबल प्लेटफॉर्म देगा जिसकी मेकर्स को चाहत है।

यह भी पढ़ें- Ramayana में हुई एक और साउथ सुपरस्टार की एंट्री? रणबीर कपूर की फिल्म में निभा सकते हैं 'विभीषण' का किरदार

Ramayana Movie

रामायण मूवी की स्टार कास्ट

नितेश तिवारी निर्देशित रामायण की स्टार कास्ट में साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड और टीवी तक के नामी सितारे शामिल हैं। फिल्म में कौन किसका किरदार निभा रहा है, देखिए लिस्ट...

  • रणबीर कपूर - भगवान राम
  • साई पल्लवी - माता सीता
  • यश - रावण
  • रवि दुबे - लक्ष्मण
  • सनी देओल - हनुमान
  • मोहित रैना - भगवान शिव
  • काजल अग्रवाल - मंदोदरी
  • रकुल प्रीत सिंह - शूर्पणखा
  • लारा दत्ता - कैकेयी
  • अमिताभ बच्चन - जटायू
  • अनिल कपूर - राजा जनक
  • कुणाल कपूर - भगवान इंद्र
  • विवेक ओबरॉय - विद्युतजिह्वा
  • अरुण गोविल - राजा दशरथ
  • आदिनाथ कोठारे - भरत
  • राम्या कृष्णन - कौशल्या
  • शीबा चड्ढा - सुमित्रा
  • बॉबी देओल - कुम्भकरण

रामायण दो पार्ट में बन रही है। पहला पार्ट इसी साल दीवाली पर रिलीज होगी और दूसरा पार्ट 2027 की दीवाली पर आएगी।

यह भी पढ़ें- Ramayana से रिप्लेस होने की खबरों पर Vikrant Massey ने तोड़ी चुप्पी, रणबीर की फिल्म में बनने वाले थे 'मेघनाद'?