विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'सबको ट्रक में फेंका...' Ranbir ने शेयर किया राज कपूर की 'डरावनी' होली का किस्सा, क्यों बंद हुआ था सेलिब्रेशन?

Published: Sat, 28 Feb 2026 08:41 PM (IST)

रणबीर कपूर ने राज कपूर की भव्य होली पार्टियों की बचपन की यादें साझा कीं। उन्होंने बताया कि कैसे रंगों ...और पढ़ें

राज कपूर के स्टूडियो की होली (फोटो-एक्स)

राज कपूर के स्टूडियो की होली (फोटो-एक्स)

HighLights

  1. रणबीर कपूर ने राज कपूर की होली को 'डरावना' बताया

  2. बचपन में रंगों में सने लोगों को ट्रकों में फेंका जाता था

  3. भीड़ और सुरक्षा कारणों से होली पार्टियां बंद हुईं

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। होली के नजदीक आते ही हर कोई इसके रंग में डूब जाता है। घरों से अबीर गुलाल और पकवानों की महक आने लगती है और हर तरफ उत्साह का माहौल होता है। इसी तरह बॉलीवुड की होली भी बेहद खास होती है। इसी के साथ इंटरनेट पर बॉलीवुड की पुरानी यादें ताजा हो रही हैं।

कई रिपोर्ट्स में इस बात का जिक्र है कि राज कपूर के घर पर भव्य होली का आयोजन किया जाता था और इसके कई सारे किस्से हैं। एक पुराने इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने उन यादगार समारोहों में शामिल होने की बचपन की यादें शेयर कीं।

यह भी पढ़ें- Ranbir Kapoor ने Ye Jawani Hai Deewani के सीक्वल पर दिया मेजर अपडेट, खबर सुनकर एक्साइटेड हुए RK के फैंस

रणबीर कपूर को अभी भी याद है वो सीन

इसी में बचपन की एक ऐसी याद है जो उन्हें 'डरावनी' लगती थी। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में एक बातचीत के दौरान रणबीर ने बताया कि जब वे बहुत छोटे थे तब उन्होंने होली का जश्न मनाया था, जिससे माहौल उनके लिए बेहद भावुक कर देने वाला था। आयोजन की भव्यता और रंगों ने उनके मन में एक अमिट छाप छोड़ी।

Ranbir (9)

रणवीर ने कहा, मैं बहुत छोटा था और मेरे आसपास बड़ा डरावना माहौल था। हर कोई काले और अन्य रंगों में रंगा हुआ था। सबको ऐसे ट्रक में फेंका जा रहा था। आपके पास शायद इससे अच्छी यादें हों।

राहुल रवैल भी थे सेलिब्रेशन का हिस्सा

इस दौरान रणबीर के साथ डायरेक्टर राहुल रवैल भी मौजूद थे। रणबीर की बात पर राजी होते हुए उन्होंने कहा- तुम सही कह रहे हो, सब काले नीले पीले होते थे। ये पूरे दिन का सेलिब्रेशन होता था।

Raj Kapoor (10)

ये पार्टियां सिर्फ सितारों तक ही सीमित नहीं थीं। जानकारी के अनुसार हर डिपार्टमेंट से टेक्निशियन, प्रोडक्शन स्टाफ और क्रू इसका हिस्सा होते थे। उन्होंने समझाया, 'मैंने जो सुना है, उसके अनुसार न केवल अभिनेता फिल्म इंडस्ट्री से हर कोई इसका हिस्सा बनता था। इस वजह से इनको मैनेज करना मुश्किल हो जाता था। सिक्योरिटी वालों के लिए बहुत चैलेंज वाला काम होता था। इस वजह से इस तरह की पार्टियों को रोक दिया गया क्योंकि भीड़ बहुत बढ़ने लगी थी।'

रणबीर कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो एक्टर बहुत जल्द संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर में आलिया और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा रामायण भी बहुत जल्द रिलीज होने वाली है।

 यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ में बनी Ramayana का पहला रिव्यू आउट, लॉस एंजिलिस में हुई स्क्रीनिंग; जानिए कैसी है फिल्म?