विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ramayana से रिप्लेस होने की खबरों पर Vikrant Massey ने तोड़ी चुप्पी, रणबीर की फिल्म में बनने वाले थे 'मेघनाद'?

Published: Sun, 08 Feb 2026 01:16 PM (IST)

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण (Ramayana) में राघव जुयाल (Raghav Juyal) की एंट्री को लेकर खबर आ रही थी। कहा ...और पढ़ें

रामायण से रिप्लेस होने पर विक्रांत मैसी का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

रामायण से रिप्लेस होने पर विक्रांत मैसी का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म रामायण (Ramayana) बड़े स्केल पर बनाई जा रही है जिसमें बड़े-बड़े सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। ऐसी चर्चा थी कि नेशनल अवॉर्ड विनर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म में उनके मेघनाद (इंद्रजीत) की भूमिका निभाने की खबर थी।

मगर बीते दिन एक रिपोर्ट सामने आई जिसमें कहा गया कि किल और बैड्स ऑफ बॉलीवुड में नजर आ चुके अभिनेता राघव जुयाल (Raghav Juyal) ने विक्रांत को रामायण से रिप्लेस कर दिया है। विक्रांत की जगह राघव रावण के बेटे मेघनाद की भूमिका निभाएंगे।

विक्रांत मैसी ने रामायण से रिप्लेस होने पर किया रिएक्ट

इन दावों के बीच विक्रांत मैसी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर सारी अफवाहों पर फुल स्टॉप लगा दिया। 12वीं फेल फेम एक्टर ने कहा कि वह कभी रामायण का हिस्सा थे ही नहीं। इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए गए पोस्ट में विक्रांत ने लिखा, "ठीक है। बात खत्म कर रहा हूं। मैं कभी इस फिल्म का हिस्सा नहीं था। न हूं, न कभी था। 'इज्जतदार' मीडिया हाउस की तरफ से ऐसी गैर-जिम्मेदाराना मीडिया कवरेज काफी चौंकाने वाली है।"

विक्रांत मैसी ने आगे लिखा, "फिर भी रामायण की पूरी टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मैं जरूर टिकट खरीदूंगा और इसे सिनेमाघरों में देखूंगा।" हालांकि, एक्टर ने इस पोस्ट को शेयर करने के कुछ समय बाद ही किसी कारण अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से हटा दी। 

Vikrant Massey

यह भी पढ़ें- Ramayana को मिल गया 'मेघनाद', रणबीर कपूर की फिल्म में विक्रांत मैसी की जगह अब लेगा ये सॉलिड एक्टर?

रामायण मूवी की रिलीज डेट और कास्ट

नितेश तिवारी निर्देशित रामायण (Ramayana) दो पार्ट में रिलीज हो रही है। इस पौराणिक फिल्म का पहला पार्ट इसी साल दीवाली पर आ रहा है, जबकि दूसरा पार्ट अगले साल दीवाली पर आएगा। इस फिल्म में रणबीर कपूर, साईं पल्लवी, यश, सनी देओल, रवि दुबे, विवेक ओबरॉय, काजल अग्रवाल और लारा दत्ता जैसे स्टार्स अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

यह भी पढ़ें- Ramayana में हुई एक और साउथ सुपरस्टार की एंट्री? रणबीर कपूर की फिल्म में निभा सकते हैं 'विभीषण' का किरदार