विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ramayana: इंतजार खत्म! इस दिन रिवील होगा Ranbir Kapoor का 'राम अवतार', ऐतिहासिक होगा ग्रैंड इवेंट

Published: Tue, 03 Feb 2026 01:46 PM (IST)

Ramayana Part 1: रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण पार्ट 1' को लेकर दर्शकों के बीच खासा एक्साइटमेंट है। अनाउंसमेंट के बाद ...और पढ़ें

रामायण के किरदारों के लुक खास दिन पर होंगे रिवील

रामायण के किरदारों के लुक खास दिन पर होंगे रिवील

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर कपूर की रामायण 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। हालांकि अब तक इसके किसी भी किरदार का लुक रिवील नहीं हुआ है लेकिन अब लगता है मेकर्स दर्शकों का इंतजार खत्म करते हुए कुछ खास रिवील करने वाले हैं।

खबरों के मुताबिक, रामायण के मेकर्स मार्च में फिल्म के लिए एक ग्रैंड इवेंट ऑर्गनाइज कर रहे हैं। यह फिल्म का पहला इवेंट होगा, जिसमें किरदारों के फर्स्ट लुक रिवील किए जाएंगे।

कहां होगा ये ग्रेंड इवेंट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह इवेंट गेटवे ऑफ इंडिया में ऑर्गनाइज किया जा रहा है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने इवेंट के लिए इनवाइट्स देना भी शुरू कर दिया है। हालांकि यह कंफर्म नहीं है कि स्टार कास्ट के कौन-कौन से सदस्य इस इवेंट में शामिल होंगे, लेकिन रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे और यश के वहां मौजूद रहने की उम्मीद है, क्योंकि वे फिल्म की लीड कास्ट हैं।

ranveer singh (8)

यह भी पढ़ें- Animal Park: धुरंधर-बॉर्डर 2 को धूल चटाने आ रहे Ranbir Kapoor, 'एनिमल' के सीक्वल पर दिया बड़ा अपडेट

इस खास मौके पर होगा रामायण का इवेंट

मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक रामायण (Ramayana) का इवेंट राम नवमी पर 27 मार्च को गेटवे ऑफ इंडिया पर ऑर्गेनाइज किया जाएगा। रिपोर्ट में प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों के हवाले से यह भी बताया गया है कि इस इवेंट के लिए गेस्ट लिस्ट में राज्य और केंद्र सरकार के कई सीनियर नेता शामिल हैं।

ranveer singh (9)

कब रिलीज होगी फिल्म

रामायण पार्ट I (Ramayana Part 1) इस साल दिवाली पर बड़ी रिलीज के तौर पर सिनेमाघरों में आने वाली है। यह फिल्म मशहूर हिंदू महाकाव्य की कहानी को दोहराएगी जो वाल्मीकि की रामायण पर आधारित है। फिल्म में यश, रावण का किरदार निभा रहे हैं वहीं साईं पल्लवी सीता का। जबकि सनी देओल भगवान हनुमान का किरदार निभा रहे हैं और रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं

यह भी पढ़ें- 2026 में ही रिलीज होगी भंसाली की Love And War, नहीं टली रणबीर-आलिया और विक्की की मूवी!