'बर्बाद करे अल्फाज मेरे...' रणबीर कपूर ने भरे मंच पर मांगी माफी; Ramayana के इवेंट पर फिसली थी एक्टर की जुबान
रामायण के प्रमोशन के दौरान सच्चाई के अंत वाली गलत स्पीच के बाद रणबीर कपूर हाल ही में चेन्नई पहुंचें, जहां उन्होंने लोगों से भरे मंच पर माफी मांगी।

रणबीर कपूर ने गलत स्पीच पर मांगी माफी/फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
रणबीर कपूर की रामायण के इवेंट पर फिसली जुबान
अभिनेता ने सरेआम सबसे सामने मांगी माफी
कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म रामायण?
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों को रोशन करने आ रही फिल्म रामायण (Ramayana Part 1) के प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर के मुंह से कुछ ऐसा निकला, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचा। बुराई की जगह एक्टर ने अच्छाई के अंत पर बोला,जिसके बाद लोगों ने एक्टर को काफी खरी खोटी सुनाई।
हालांकि, जैसे ही रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को अपनी गलती का एहसास हुआ, अभिनेता ने बिना देरी किए भरे मंच पर सबके सामने माफी मांगी। अपनी गलती स्वीकार करते हुए रणबीर कपूर ने क्या कहा, नीचे पढ़ें डिटेल्स।
रणबीर बोले-'जुबान फिसल गई'
रणबीर कपूर 21 अक्टूबर को चेन्नई में अपनी माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण पार्ट 1 की फुल एल्बम को लॉन्च करने पहुंचे थे, जहां अभिनेता ने दशहरा के मौके पर हुई बड़ी गलती के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा, "मैं कल की उस घटना के लिए माफी मांगना चाहता हूं, जो दशहरा के इवेंट पर हुई। मेरी जुबान फिसल गई थी। मेरे कहने का मतलब ये था कि, 'बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, आखिर में जीत सच्चाई और अच्छाई की ही होगी।"
Ranbir Kapoor apologised for slip of tongue he has in yesterday's event at Kolkata for #Ramayana https://t.co/phvwv29JM2
— Vajra 🏹 (@vajraTheAstra) October 21, 2026
रणबीर कपूर ने बार-बार मांगी माफी
रणबीर कपूर ने रामायण के म्यूजिकल इवेंट लॉन्च के मौके पर एआर रहमान के साथ रॉकस्टार के समय के कोलाब्रेशन को याद तो किया ही, साथ ही उन्होंने दोबारा लोगों से माफी भी मांगी। अभिनेता ने कहा, "तो यह चीज मुझे ए आर रहमान सर के साथ मेरे रॉकस्टार के कोलाब्रेशन की याद दिला देती है। मैं फिर यही बोलूंगा, 'जो भी मैं कहना चाहूं, बर्बाद करे अल्फाज मेरे। इसलिए मैं आप सबसे तहे दिल से माफी मांगता हूं।"
रणबीर ने सच्चाई के अंत पर बोली थी ये बात
जिन्हें इस घटना के बारे में नहीं पता है, उन्हें बता दें कि 20 अक्टूबर को रणबीर कपूर वेस्ट बंगाल में दशहरा के इवेंट में शामिल होने के लिए पहुंचे थे, जहां अभिनेता के साथ रवि दुबे,यश सहित फिल्म के कई लोग शामिल थे। ऑडियंस से इस इवेंट पर बात करते हुए रणबीर कपूर ने कहा था, "दशहरा हमें एक बहुत खूबसूरत बात याद दिलाता है कि बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर हो, आखिर में अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा।"
Ranbir Kapoor at the Ramayana event “Burai chahe kitni bhi taqatwar kyun na ho, aakhir mein aant sachai aur achhai ki hi hogi. 😵💫 LOOK AT NAMIT MALHOTRA’S REACTION 😭😭 blud wants to give him the belt treatment right there on stage https://t.co/dr9ZU2d264
— A R E S (@aresthethird2) October 21, 2026
उन्होंने जीत की जगह सच्चाई के अंत की बात कही, जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक्टर को बुरी तरह से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। रामायण पार्ट 1 की रिलीज डेट की बात करें, तो ये फिल्म 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ये फिल्म दो हिस्सों में आएगी।
यह भी पढ़ें- Ramayana OTT Release: चल गया पता! थिएटर्स के बाद इस ओटीटी पर देख पाएंगे रणबीर की 'रामायण', पर होगी एक शर्त!
