विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जेल जाएंगे Ramayana को लीक करने वाले, अवैध रिकॉर्डिंग पर मेकर्स का सख्त रुख; होगा लीगल एक्शन

Published: Sun, 08 Nov 2026 10:26 AM (IST)

रामायणम् फिल्म की अवैध तौर पर रिकॉर्डिंग और लीक करने वालों के खिलाफ मेकर्स लीगल एक्शन लेने की तैयारी में हैं।

नमित मल्होत्रा की रामायणम् (फोटो क्रेडिट- एक्स)

नमित मल्होत्रा की रामायणम् (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. रामायणम् को लीक करने पर होगा एक्शन

  2. मेकर्स ने सोशल मीडिया पर दी चेतावनी

  3. बॉम्बे हाई कोर्ट ने मेकर्स के पक्ष में सुनाया था फैसला

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज के दौर में देखा जाता है कि फिल्म की रिलीज के साथ ही इसे ऑनलाइन लीक कर दिया जाता है और सोशल मीडिया पर उसके थिएटर्स रिकॉर्डिंग क्लिप्स जमकर वायरल होते रहते हैं। इस मामले का नया शिकार फिल्म रामायणम् बनी है।

बॉम्बे हाई कोर्ट के सख्त निर्देशक बाद भी इस मूवी को धड़ल्ले पाइरेसी वेब साइट और सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइट्स पर परोसा जा रहा है। इस मामले को लेकर अब रामायणम् के मेकर्स ने लीगल नोटिस लेने की चेतावनी दे दी है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं- 

रामायणम् को लीक करने वालों की खैर नहीं

निर्माता मल्होत्रा की रामायणम् की रिलीज से पहले बॉम्बे हाई कोर्ट की तरफ से एक याचिका पर सुनवाई करते हुए ये निर्देश दिया गया था कि जो कोई भी इस मूवी को ऑनलाइन लीक करेगा या वीडियो क्लिप्स अवैध तरीके से रिकॉर्ड करके अपलोड करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद इस मामले पर लगाम लगती हुई नजर नहीं आ रही है और अब रामायणम् के मेकर्स ने कानूनी तरीके से एक्शन लेने की जानकारी दी है। 

यह भी पढ़ें- ग्लोबल बॉक्स ऑफिस के 'राजाधिराज' बने रणबीर कपूर, छोटी दीवाली के दिन Ramayana पर जमकर हुई धनवर्षा

ramayana trailer (1)

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक लीगल नोटिस शेयर करते हुए लिखा है- हमें पता चला है कि नमित मल्होत्रा की रामायणम् की बिना अनुमति वाली फुटेज सिनेमाघरों के अंदर रिकॉर्ड की जा रही है और सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर फैलाई जा रही है।

ramayan leak

माननीय बॉम्बे हाई कोर्ट ने 2 नवंबर 2026 और 6 नवंबर 2026 के ऑर्डर से कमर्शियल IP सूट (L) नंबर 37230/2026 में, सभी जाने-पहचाने और अनजान लोगों को बगैर इजाजत के फिल्म या उसके किसी भी हिस्से को रिकॉर्ड करने, अपलोड करने, शेयर करने या किसी और तरह से शेयर करने से रोक दिया है। ऐसा करना कॉपीराइट का उल्लंघन है, कॉपीराइट एक्ट, 1957, सिनेमैटोग्राफ एक्ट, 1952, BNS, 2023 और IT एक्ट, 2000 के तहत एक क्रिमिनल जुर्म है, जिसके लिए जेल और जुर्माना हो सकता है और यह कोर्ट की अवमानना है।

मेकर्स की हिदायत

रामायणम् फिल्म की टीम ने आगे लिखा है- सभी लोगों को सख्त हिदायत दी जाती है कि वे ऐसे किसी भी कंटेंट को रिकॉर्ड करने, पोस्ट करने या शेयर करने से बचें और पहले से पोस्ट की गई किसी भी चीज को डिलीट कर दें। नियम तोड़ने वालों की रिपोर्ट अधिकारियों और प्लेटफॉर्म को की जाएगी और बिना किसी और नोटिस के उन पर क्रिमिनल, सिविल और कंटेम्प्ट की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- 32 साल पुरानी फिल्म ने बिगाड़ा Ramayana का गणित! 4000 करोड़ की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिली टक्कर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।