14 मिनट में पूरी Ramayana, सुनकर रोया पूरा देश... लव-कुश की आवाज बने ये 3 सिंगर; 37 साल पुराने गीत ने रचा इतिहास
रामानंद सागर की 'रामायण' का मशहूर गीत आज भी लोगों को भावुक कर देता है। 14 मिनट में कैसे पूरी ...और पढ़ें

दो महिला सिंगरों ने दी रामायण के गीत को आवाज (फोटो- तिलक/यूट्यूब)
HighLights
रामानंद सागर की रामायण का 14 मिनट का गीत चर्चा में
2 महिला और एक पुरुष सिंगर ने मिलकर गाया गाना
'रामायणम्' के बीच चर्चा में ये 37 साल पुराना गाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस वक्त फिल्म 'रामायणम्' की चर्चा जोरों-शोरों से हो रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म के गानों से लेकर सीन्स तक, इंटरनेट पर सब जमकर ट्रेंड कर रहे हैं। इसी बीच रामानंद सागर की रामायण का एक गाना है, जो अपने आप में बेहद भव्य है। 14 मिनट के इस गाने को तीन सिंगरों ने मिलकर गाया था।
कौन सा है वो गीत?
दरअसल रामायण (Ramayana) के यूं तो सभी गीत यादगार रहे थे। 90 के दशक में आई रामानंद सागर की रामायण के सभी गाने कल्ट क्लासिक हैं। इस शो का रिकॉर्ड आजतक कोई नहीं तोड़ पाया है। इसी शो का एक गाना है, जो आज भी लोगों के मन में बसा हुआ है।
इस गाने का नाम है 'हम कथा सुनाते राम सकल गुण धाम की' (Hum Katha Sunate video song)। जी हां, लव-कुश द्वारा गाया हुआ ये गाना आज भी रामायण के सबसे यादगार गीतों में गिना जाता है।

इस गाने की महिमा ऐसी है कि लोग आज भी गाने को बड़े ध्यान से सुनते हैं। गाने में लव-कुश कैसे प्रभु श्रीराम के दरबार में आते हैं और महज कुछ ही पलों में रामायण की गाथा सुनाते हैं। इस गाने को यूट्यूब पर 280 मिलियन से ज्यादा बार सुना गया है। करीब 14 मिनट 40 सेकेंड के इस गाने के एक-एक शब्द मन को भाव-विभोर कर देते हैं। यहां तक कि गाना अक्सर आंखों में आंसू ले आता है।

तीन सिगरों ने दी दो बच्चों को आवाज
इस गाने को उस दौर के तीन सिंगरों ने गाया था। गाने को कविता कृष्णमूर्ति, हेमलता और रवीन्द्र जैन ने मिलकर आवाज दी थी। लव-कुश की आवाज के लिए कविता कृष्णमूर्ति (Kavita Krishnamurthy) और हेमलता (Hemlata) को चुना गया था। वहीं रवींद्र जैन (Ravindra Jain) ने भी गाने में अपनी आवाज का जादू बिखेरा था। लव-कुश जैसे बच्चों की आवाज दो महिला सिंगर्स बनीं और यह आवाज उनके ऊपर बिल्कुल फिट बैठी।

वहीं इस गाने का संगीत खुद रवींद्र जैन ने ही तैयार किया था और गाने को लिखा भी उन्होंने ही था। यहांतक कि रामायण के पूरे संगीत की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी और उन्होंने रामानंद सागर की रामायण का ऐसा संगीत बनाया कि जिसने दुनियाभर में इतिहास रचा। आज भी रामानंदर सागर (Ramanand Sagar) की रामायण (Ramayana Songs) और उनके गानों का रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया है।
आपको बता दें कि रामानंद सागर की इस रामायण के गीत हाल ही में रिलीज हुई नमित मल्होत्रा (Namit Malhotra) की रामायणम् (Ramayana Hindi Songs) के बीच वायरल हो रहे हैं और लोग दोनों रामायणम् की तुलना भी कर रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।