'रामायण' के एक एपिसोड की वजह से रामानंद सागर को 10 साल तक लगाने पड़े कोर्ट के चक्कर, PMO से आया कॉल
रामानंद सागर की 'रामायण' का एक एपिसोड 'सीता वनवास' उनके लिए 10 साल के कोर्ट केस का कारण बना।

रामायण के एक सीन के लिए रामानंद सागर पर हुआ था केस
HighLights
रामानंद सागर की रामायण पर 10 साल चला कोर्ट केस
'सीता वनवास' एपिसोड बना विवाद का मुख्य कारण
PMO ने भी किया था मामले में हस्तक्षेप
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रामायण (Ramayan) के दर्शकों ने भले ही मॉर्डन जमाने के साथ-साथ कई तरह की अपग्रेडेड रामायण देख ली हों लेकिन फिर भी रामानंद सागर की रामायण को वो भूला नहीं पाए।
ये एक ऐसा ऐतिहासिक शो है, जिसकी बराबरी आज तक ना ही कोई शो कर पाया ना ही कोई भी फिल्म। दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले इस शो का क्रेज ऐसा था कि जब ये टीवी पर आता था तो सड़कें खाली हो जाया करती थीं।
रामानंद सागर की रामायण पर हुआ था केस
कोरोना काल में जब ये सीरियल दोबारा टीवी पर प्रसारित हुआ तो इसने दूरदर्शन को फिर से टॉप चैनलों की रेस में वापस लाकर खड़ा कर दिया था। लेकिन क्या आपको पता है कि इसके एक एपिसोड की वजह से रामानंद सागर पर कोर्ट केस हो गया था। क्या है पूरा मामला, चलिए समझते हैं।
-1794824939119.webp)
दरअसल रामानंद सागर तुलसीदास की रामचरितमानस पर आधारित रामायण बना रहे थे। इसमें लव-कुश की कहानी नहीं दिखाई गई थी क्योंकि वह शो का अंत रामचरितमानस के अनुसार ही करना चाहते थे। लेकिन रामायण खत्म होने के बाद उन पर दबाव बनाया गया कि लव-कुश की कहानी भी दिखाई जाए।
वह सीताजी की कहानी का वो हिस्सा नहीं लेना चाहते थे जब गर्भवती सीता को एक धोबी के कहने पर राम जी ने त्याग दिया था। इस वजह से उन्होंने ये वाला हिस्सा रामायण से स्किप किया।
लव-कुश वाले सीन के लिए बनाया गया दबाव
वहीं दूसरी तरफ वालमिकी समाज उन पर लगातार दबाव बना रहा था। वह चाहते थे कि वाल्मीकि रामायण के अनुसार पूरी कहानी दिखाई जाए। इसके लिए प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से उन्हें कॉल भी किया गया। थक हारकर रामानंद सागर ने इस पर शोध शुरू किया। राधेश्याम द्वारा रचित एक संस्करण इसके लिए उनका आधार बना।
सागरवर्ल्ड.कॉम के ब्लॉग के अनुसार इसमें बताया गया था कि माता सीता अपने पति की मर्यादा और सम्मान के लिए खुद अयोध्या छोड़ने का फैसला करती हैं।
-1794825008564.webp)
स्टूडियो में शो रुकवाने पहुंच गए धीरेंद्र
फिर रामानंद सागर ने इसी को आधार लेकर ‘सीता वनवास' वाला एपिसोड शूट किया। प्रसारण होने ही वाला था कि इससे पहले धीरेंद्र ब्रह्मचारी पहुंच गए और इसे रोकने के लिए कहा। एपिसोड रामानंद सागर उस वक्त वहीं मौजूद थे। उन्होंने धीरेंद्र की बात नहीं माना और शो टेलीकास्ट हो गया।
लोगों ने जब इसे देखा तो वो काफी नाराज हुए। उनका मानना था कि रामानंद सागर ने रामायण के साथ छेड़छाड़ की है। इसी वजह से इलाहाबाद हाईकोर्ट में उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ और करीब दस साल मुकदमा चला।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।