विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कहां हैं दूरदर्शन की रामायण के 'जटायु'? गुमनामी में खोया सितारा, आज ऐसा जीवन जीने पर हैं मजबूर

Published: Wed, 18 Nov 2026 03:52 PM (GMT+05:30)

रामानंद सागर की रामायण में जटायु का किरदार निभाने वाले सुनील वर्मा अब गुमनामी में जी रहे हैं।

रामायण का गरुड़ एक्टर (फोटो क्रेडिट- जैमिनी एआई)

रामायण का गरुड़ एक्टर (फोटो क्रेडिट- जैमिनी एआई)

HighLights

  1. रामायण में सुनील वर्मा ने जटायु का रोल निभाया था

  2. वह अब शोबिज से दूर गुमनामी में जिंदगी बिता रहे हैं

  3. छोटे प्रोजेक्ट्स और बी-ग्रेड फिल्मों से गुजारा करते हैं

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रामानंद सागर की रामायण (Ramayan) के राम (Ram), लक्ष्मण (Lakshman) और सीता (Sita) तो सभी को याद हैं। लेकिन इस सीरियल में कई ऐसे सपोर्टिंग आर्टिस्ट थे जिन्होंने अपनी कलाकारी से हमारा दिल जीता।

दरदर्शन का पॉपुलर टीवी शो आज भी इसके सबसे पसंदीदा टीवी सीरियलों में से एक है। एक तरफ जहां नितेश तिवारी की रामायण के इस समय हर तरफ चर्चे है। लोग इसमें जटायु वाले क्लाइमेक्स की सबसे ज्यादा बात कर रहे हैं।

सुनील ने निभाया था जटायु का रोल

इस पॉपुलर किरदार को अनुपम खेर ने आवाज दी है। चलिए अब आपको साल 1987 में लेकर चलते है जब टीवी धाराविक रामायण में सुनील वर्मा ने जटायु की भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपनी अभिनय से शो में गहराई ला दी और इन पौराणिक पात्रों को जीवंत कर दिया।

WhatsApp Image 2026-11-18 at 3.39.39 PM

एक पक्षी के कॉस्ट्यूम के पीछे उनका चेहरा शो में बेशक छिपा रहा, लेकिन उनकी बेहतरीन एक्टिंग ने उस वक्त हर किसी का दिल जीता था। रामायण में उन्होंने जटायु के अलावा इंद्रदेव, गरुड़, रावण के बेटे, च्यवन ऋषि और सुतिक्ष मुनि का भी रोल प्ले किया था। लेकिन आज वो शोबिज से दूर गुमनामी में फैमिली संग जिंदगी बिता रहे हैं।

अब क्या कर रहे हैं सुनील?

जानकारी के मुताबिक एक्टिंग छोड़ने के बाद वह छोटे-मोटे प्रोजेक्ट की मेकिंग करते हैं और पैसा कमा कर गुजारा कर रहे हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो सुनील लाइमलाइट से दूर रहते हैं।

WhatsApp Image 2026-11-18 at 3.40.00 PM (1)

रामायण के अलावा सुनील ने उत्तर रामायण और टीपू सुल्तान में भी काम किया था। इसके अलावा उन्होंने कुछ फिल्में भी कीं, जिनमें हथियार, फतेह, रंग, सरजमीं शामिल थीं। लेकिन उनको उतनी पहचान नहीं मिली और धीरे-धीरे कुछ समय बाद काम मिलना बंद हो गया था। इसके अलावा वह गुजारा करने के लिए बी-ग्रेड फिल्में भी करने को मजबूर हैं, जिनमें 'आई एम ए प्ले गर्ल' जैसे नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- शोक से निकला श्लोक और रच गई रामायण! पढ़ें एक शिकारी के तीर ने कैसे बना दिया महर्षि वाल्मीकि को 'आदिकवि'

यह भी पढ़ें- जब जीजा विद्युतजिह्व से ही भिड़ गया रावण! आखिर क्यों बहन शूर्पणखा के सुहाग का काल बन गया लंकापति?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।