विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ram Setu Teaser Twitter Review: 'राम सेतु' के टीजर ने फैंस की बढ़ाई उम्मीदें, कहा- 'इंतजार करना तो बनता है'

By Vaishali ChandraEdited By:
Published: Mon, 26 Sep 2022 02:14 PM (IST)

Ram Setu Teaser Twitter Review अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु का 26 सितंबर को टीजर रिलीज कर दिया गया ...और पढ़ें

Film Ram Setu Teaser Twitter Reaction, Twitter
Film Ram Setu Teaser Twitter Reaction, Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म राम सेतु को लेकर काफी समय से फैंस के बीच बज बना हुआ है। अब सोमवार को फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसे लोगों की तरफ से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस साल अक्षय अब तक 3-4 फिल्में कर चुके हैं, लेकिन कोई भी दर्शकों को इंप्रेस कर पाने में नाकाम रही है। ऐसे में फिल्म राम सेतु का फैंटेसी और एडवेंचर से भरपूर टीजर फैंस के बीच चर्चा का विषय बन हुआ है। उन्हें उम्मीदें हैं कि राम सेतु उनके सामने एक शानदार कहानी लेकर आएगी।

यह भी पढ़ें- Netflix 2022: दिवाली से पहले ही नेटफ्लिक्स ने दिया बंपर सरप्राइज, एक साथ जारी किया 12 फिल्मों और वेब सीरीज का टीजर

राम सेतु के टीजर रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करन रहा है। टीजर को लेकर लोगों ने ट्विटर पर काफी अच्छी प्रतिक्रिया दी हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, "रोंगटे खड़े कर देने वाला टीजर है राम सेतु का। इसके साथ बैकग्राउंड म्यूजिक (राम राम), विजुअल इफेक्ट और साई फाई एक्शन समेत सभी कुछ शानदार है।"

एक अन्य यूजर ने कहा, "इस दिवाली पर खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी एक्शन एडवेंचर फिल्म रामसेतु से दर्शकों को बड़ा सरप्राइज देने के लिए तैयार हैं। टीजर रिलीज कर दिया गया है।"

टीजर की तारीफ करते हुए एक यूजर ने कहा, "टीजर उम्मीद से ज्यादा अच्छा है!!! अक्षय कुमार के रामसेतु टीजर में विश्वास, विज्ञान, साजिश और रोमांच का सबकुछ है। ऐसा लगता है कि भारतीय पौराणिक कथाओं और ऐतिहासिक तथ्यों पर आधारित एक शानदार थ्रिलर हमारा इंतजार कर रही है। इसका इंतजार करना तो बनता है..."

फिल्म के गाने के बारे में बात करते हुए एक यूजर ने कमेंट किया, "मेरे लिए, राम सेतु का टीजर अक्षय कुमार की हालिया फिल्मोग्राफी में सबसे अच्छा टीजर है। बैकग्राउंड म्यूजिक "जय श्री राम" आपको गर्व का अनुभव कराएगा।"

फिल्म में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडिज और नुसरत भरूचा लीड रोल में हैं। इनके अलावा सत्यदेव कंचरण और एम. नासिर भी अहम किरदारों नजर आएंगे। राम सेतु की कहानी और डायरेक्शन का जिम्मा अभिषेक शर्मा ने संभाला है। राम सेतु से पहले अभिषेक परमाणु और तेरे बिन लादेन जैसी फिल्में बना चुके हैं। फिल्म का प्रोडक्शन अरुणा भाटिया के केप ऑफ गुड फिल्म्स और विक्रम मल्होत्रा के अबुदंतिया एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है। फिल्म  25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

यह भी पढ़ें- OTT Web Series & Movies: बबली बाउंसर, हश हश, जामताड़ा 2... इन वेब सीरीज और फिल्मों के साथ मनाइए यह वीकेंड