यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Stree 2 का कलेक्शन देख शॉक्ड हुए Ram Gopal Varma, बॉलीवुड स्टार्स पर कसा तंज!
डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह कई बार कई मुद्दों पर अपनी राय ...और पढ़ें

HighLights
- ओपनिंग डे पर स्त्री 2 ने गाड़े झंडे
- 76.5 करोड़ रुपये का किया ग्रॉस कलेक्शन
- राम गोपाल वर्मा ने किया फिल्म को लेकर पोस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी 'स्त्री 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव समेत कई स्टार्स दिखाई दिए हैं। क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों तक ने मूवी की तारीफ की है। यहां तक की पहले दिन ही इस मूवी ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई से तहलका मचा दिया है।
अब पहले ही दिन लोगों से 'स्त्री 2' को ऐसी प्रतिक्रिया मिलने और उसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखने के बाद डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने भी सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: Stree 2 Box Office: 'ओह स्त्री तुस्सी ग्रेट हो,' हॉरर कॉमेडी की कमाई के बवंडर में उड़ गए सब
राम गोपाल वर्मा ने किया रिएक्ट
'स्त्री 2' साल 2018 में रिलीज हुई 'स्त्री' का सीक्वल है। पहले पार्ट में भी लोगों ने श्रद्धा और राजकुमार की जोड़ी को काफी पसंद किया था और इसके बाद से ही वह इसके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे थे। अब जब यह मूवी रिलीज हो गई है, तो लोगों के बीच इसका अच्छा खासा बज भी देखने को मिल रहा है।
.jpg)
Photo Credit: Maddock Films/Instagram
ओपनिंग डे पर ही इस मूवी ने 76.5 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही यह उम्मीद जताई जा रही है कि वीकेंड में फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। अब इसके कलेक्शन पर राम गोपाल वर्मा ने भी रिएक्ट किया है।
डायरेक्टर ने कसा पोस्ट
डायरेक्टर ने एक्स हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा कि स्त्री 2 से ज्यादा डरावनी बात सिर्फ इसके कलेक्शन हैं। फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को समझ नहीं आएगा कि इसकी कॉमेडी पर हंसें या इसके कलेक्शन पर डरकर हांफें।

इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि सभी बड़े सितारे जब आईने में देखेंगे, तो उन्हें राजकुमार राव का चेहरा नजर आएगा।
.jpg)
यूजर्स ने दिया अपना रिएक्शन
उनके इस ट्वीट पर यूजर भी अपना रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। एक ने लिखा कि यह श्रद्धा कपूर की फिल्म है। वहीं, दूसरे ने लिखा कि टैलेंट कूट कूट के भरा हुआ है। तीसरे ने लिखा कि वह यह डिजर्व करते हैं।
