Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, ट्विटर पर दी जानकारी

    By Rahul soniEdited By:
    Updated: Thu, 25 Oct 2018 05:44 PM (IST)

    रकुल प्रीत सिंह फिल्म अय्यारी में नजर आई थी। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा की अहम भूमिका थी।

    Hero Image
    अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, ट्विटर पर दी जानकारी

    रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। ज्यादातर फिल्मी सितारे सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। लेकिन कभी-कभी खबर आती है कि किसी सेलेब का अकाउंट हैक कर लिया गया है। एेसी ही एक खबर आ रही है। जानकारी है कि, अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिल्म अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि मित्रों मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। किसी भी लिंक पर क्लिक न करें और ना ही किसी संदेश का जवाब दें, जब तक कि वह ठीक नहीं हो जाता। धन्यवाद।

    गौरतलब है कि फिल्म अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह फिल्म यारियां में नजर आई थी। इसके अलावा उन्होंने अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म अय्यारी में अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज बाजपेई थे। इन दिनों रकुल प्रीत सिंह दक्षिण भारत के अभिनेता कार्ति की फिल्म देव की शूटिंग कर रही है।

    बता दें कि, बॉलीवुड में कई कलाकारों का इसके पहले सोशल मीडिया अकाउंट हैक होता रहा है जिसकी जानकारी उन्हें कई देर के बाद मिलती है। इसका कुछ हैकर दुरुपयोग करते रहे हैं। कुछ हैकर इसे सस्ती लोकप्रियता का माध्यम मानते हैं। तो कुछ लोग ऐसा सनसनी फैलाने के लिए भी करते हैं। 

    यह भी पढ़ें: मलाइका की बर्थडे पार्टी में अर्जुन थे या नहीं, करण के सवाल पर मलाइका ने दिया एेसा जवाब

    यह भी पढ़ें: फिल्म पीहू के ट्रेलर ने कर दिया साबित, महज 10 घंटों के अंदर एक मिलियन लोगों ने देखा