Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शादी से पहले Rakul Preet Singh ने ब्वॉयफ्रेंड Jackky Bhagnani के साथ किए राम मंदिर के दर्शन, तस्वीरें आईं सामने

    Updated: Sat, 13 Jan 2024 10:17 AM (IST)

    Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani Wedding बी-टाउन एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और उनके ब्वॉयफ्रेंड जैकी भगनानी इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में होने वाले दूल्हा-दुल्हन शादी की तैयारियों के बीच भगवान राम के दर्शन करने पहुंचे। सोशल मीडिया पर रकुल और जैकी की तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें दोनों भक्ति में डूबे हुए दिखाई दिए।

    Hero Image
    होने वाले पति जैकी के साथ राम मंदिर गईं रकुल प्रीत सिंह। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani Wedding: साल 2024 की शुरुआत होते ही कई कपल्स की शादी की चर्चाएं भी टॉक ऑफ द टाउन बन गई हैं। इन दिनों एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। चर्चा है कि दोनों फरवरी में सात फेरे लेने जा रहे हैं। इस बीच कपल ने भगवान राम के दर्शन किए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। जल्द ही दोनों अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाने जा रहे हैं। दोनों इसी साल फरवरी के महीने में हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे। शादी से पहले दोनों ने भगवान राम के दर्शन किए। 

    यह भी पढ़ें- Rakul Preet Singh बनने जा रही हैं Jackky Bhagnani की दुल्हनिया, इस दिन लेंगे सात फेरे

    भगवान की भक्ति में डूबे रकुल और जैकी

    मुंबई में राम मंदिर की प्रतिकृति रथ बनाई गई है। जो लोग 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं हो पाएंगे, वे लोग मुंबई में ही भगवान राम के दर्शन कर सकते हैं। रकुल और जैकी भी मुंबई स्थित राम मंदिर की प्रतिकृति के दर्शन करने गए। पूजा-अर्चना करने के बाद एक्टर ने सोशल मीडिया पर तस्वीर और वीडियो भी शेयर किया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by JACKKY BHAGNANI (@jackkybhagnani)

    एक तस्वीर में रकुल और जैकी को हाथ जोड़े हुए भगवान राम के सामने प्रार्थना करते हुए देखा जा सकता है। दूसरे वीडियो में भी कपल भगवान की भक्ति में डूबा हुआ दिख रहा है। इस दौरान एक्ट्रेस पेस्टल ग्रीन कलर के सूट में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, जैकी ऑरेंज कुर्ता-पायजामा में नजर आ रहे हैं। तस्वीर और वीडियो शेयर करते हुए जैकी ने कैप्शन में लिखा-

    राम मंदिर प्रतिकृति रथ से मंत्रमुग्ध। शांतिपूर्ण और दिव्य।

    बता दें कि शुक्रवार (12 जनवरी) को रकुल प्रीत सिंह की साइंस फिक्शन फिल्म 'अयलान' (Ayalaan) रिलीज हुई, जिसे क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 

    यह भी पढ़ें- Jackky Bhagnani Birthday: 'अब आपके जैसे इंसान नहीं बनते', Rakul Preet ने लुटाया BF जैकी भगनानी के बर्थडे पर प्यार