यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rakul Preet Singh बनने जा रही हैं Jackky Bhagnani की दुल्हनिया, इस दिन लेंगे सात फेरे
Rakul Preet Singh And Jackky Bhagnani Wedding एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ( Rakul Preet Singh) और एक्टर और प्रोड्यूसर जैकी ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Rakul Preet Singh And Jackky Bhagnani Wedding: पिछले महीने बॉलीवुड में कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंधे। अरबाज खान से लेकर रणदीप हुड्डा ने अपने लाइफ पार्टनर का चुना। किसी ने निकाह किया तो वहीं किसी ने मैतेई रीति-रिवाज सें शादी की।
वहीं अब नए साल के मौके बॉलीवुड के एक फेमस कपल की शादी की खबर सामने आई है। जो जल्द सात फेरे लेने जा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और एक्टर और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) की।
यह भी पढ़ें- Jackky Bhagnani Birthday: 'अब आपके जैसे इंसान नहीं बनते', Rakul Preet ने लुटाया BF जैकी भगनानी के बर्थडे पर प्यार
इस दिन होगी रकुल और जैकी की शादी
न्यू ईयर के मौके पर रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) के फैंस का गुड न्यूज मिली है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी अगले महीने यानी 22 फरवरी 2024 को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि, कपल की ओर से कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है।
कपल करेगा डेस्टिनेशन वेडिंग
इतना ही नहीं रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ है कि ये कपल डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाला है। दोनों ने अपनी शादी के लिए खूबसूरत शहर गोवा को चुना है। जी हां जैकी और रकुल गोवा के zeroed में फेरे लेंगे। इन दिनों ये कपल थाइलैंड अपना नया साल मना रहा है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें भी शेयर की है, जिसमें उन्हें मोनोबिकिनी में पोज देते हुए देखा गया था।
लॉकडाउन में शुरू हुई थी प्रेम कहानी
यह भी पढ़ें- Rakul Preet Singh Photo: रकुल प्रीत ने मिडी ड्रेस में शेयर की हॉट तस्वीरें, यहां देखें एक्ट्रेस का ग्लैमरस लुक
इस कपल की लव स्टोरी की शुरुआत लॉकडाउन में हुई थी। कहा जाता है कि दोनों की पहली मुलाकात एक कॉमन दोस्तों के जरिए हुई थी। वहीं से इनकी मुलाकातों और बातों का सिलसिला शुरू हुआ था। वहीं साल 2021 में जैकी भगनानी ने सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार किया था। एक्ट्रेस ने अपने जन्मदिन पर जैकी संग फोटो शेयर एक पोस्ट लिखा था, जिसमें उन्होंने अपने दिल की बात कही थी।
