Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इतने सालों बाद भाई सिद्धार्थ की कलाई पर राखी बांध पाईं प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस की अब वायरल हुईं तस्वीरें

    By Anand KashyapEdited By:
    Updated: Mon, 23 Aug 2021 09:45 AM (IST)

    रविवार को पूरे देश में भाई-बहन के त्योहार रक्षाबंधन को मनाया गया। इस मौके पर आम से लेकर खास तक हर किसी ने अपने भाई और बहन को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दीं। इनमें फिल्मी सितारे भी शामिल हैं।

    Hero Image
    बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और सिद्धार्थ चोपड़ा, तस्वीर: instagram- priyankachopra

    नई दिल्ली, जेएनएन। रविवार को पूरे देश में भाई-बहन के त्योहार रक्षाबंधन को मनाया गया। इस मौके पर आम से लेकर खास तक, हर किसी ने अपने भाई और बहन को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दीं। इनमें फिल्मी सितारे भी शामिल हैं। बॉलीवुड के कई सितारों ने अपने भाई-बहन के साथ रक्षाबंधन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा कीं, जो जमकर वायरल भी हुई हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बॉलीवुड और हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। प्रियंका चोपड़ा लंबे समय से भारत से बाहर हैं। वह इन दिनों अपनी प्रोजेक्ट की वजह से अपना ज्यादा समय लंदन में बिता रही हैं। ऐसे में उन्होंने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ लंदन में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। हैरान कर देने वाली बात यह है कि प्रियंका चोपड़ा ने पांच साल बाद अपने भाई की कलाई पर राखी बांधी।

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

    इस बात का खुलासा खुद प्रियंका चोपड़ा ने किया है। रक्षाबंधन को मौके पर उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भाई सिद्धार्थ और मां मधु चोपड़ा के साथ अपनी कई तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती दिखाई दे रही हैं। वहीं रक्षाबंधन पर सिद्धार्थ चोपड़ा ने बहन प्रियंका को तोहफे में क्या दिया, इसका भी खुलासा किया है।

    इन तस्वीरों को साझा करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने खास पोस्ट लिख बताया है कि उन्होंने अपने भाई को करीब 5 साल बाद राखी बांधी हैं। दिग्गज अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में लिखा, 'पांच साल बाद पहली बार रक्षाबंधन पर साथ ! लव यू भाई। साथ ही मेरे सभी फौजी भाई को रक्षाबंधन की बधाई। आप जहां भी हों प्यार और राखी भेज रही हूं... जल्द ही मेरे तोहफे की भी उम्मीद है।'

    सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स भाई के साथ उनकी तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को मामी (Mumbai Academy Of The Moving Image) का फिल्म फेस्टिवल का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है।  

    comedy show banner
    comedy show banner