Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rakhi Sawant: 'अंबानी जी मदद कर रहे हैं', महंगे इलाज से तंग राखी सावंत ने बताया कैसी है उनकी मां की हालत

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Tue, 17 Jan 2023 07:49 PM (IST)

    Rakhi Sawant राखी सावंत इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने हाल ही में आदिल खान से अपनी सीक्रेट शादी और इस्लाम धर्म को कबूल कर नाम बदलने का खुलासा किया। अब एक्ट्रेस ने बताया है कि उनकी मां की तबीयत कैसी है।

    Hero Image
    File Photo of Rakhi Sawant and her Mother

    नई दिल्ली, जेएनएन। कंट्रोवर्शियल क्वीन राखी सावंत इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। उनके ऊपर इन दिनों मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है। पहले वह परेशान थीं कि आदिल खान दुर्रानी उनकी शादी को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। अब जब आदिल ने शादी स्वीकार कर ली है, तो राखी अपनी मां के ट्रीटमेंट को लेकर उदास हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ब्रेन ट्यूमर के साथ कैंसर की तकलीफ

    राखी सावंत ने कुछ दिन पहले वीडियो शेयर कर बताया था कि उनकी मां जया भेड़ा को अस्पताल में भर्ती किया गया है। एक्ट्रेस की मां को ब्रेन ट्यूमर के साथ कैंसर की तकलीफ है। अब एक्ट्रेस का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि अंबानी उनकी मदद कर रहे हैं।

    सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने राखी सावंत का वीडियो शेयर किया है। इसमें राखी ने कहा, 'मैं शुक्रिया अदा करना चाहती हूं अंबानी जी का।' उन्होंने बताया कि वह इलाज के लिए प्राइज मनी ज्यादा है। अंबानी दी मदद कर रहे हैं प्राइज मनी कम करके।

    पहचान भी नहीं पा रहीं मम्मी

    राखी ने बताया कि उनकी मां की हालत बहुत खराब है। उनकी मम्मी उन्हें पहचान भी नहीं पा रही हैं। इससे पहले राखी ने बताया था कि उनकी मां के शरीर का बायां हिस्सा पैरालाइज हो गया है। वह जब बिग बॉस मराठी से बाहर आईं, तब उन्हें अपनी मां की हालत के बारे में पता लगा। राखी ने रोते हुए अस्पताल से वीडियो शेयर किया था।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    अंबानी की शादी में परोसा था खाना

    राखी सावंत को लेकर यह बात काफी चर्चित है कि फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले उन्होंने कभी अनिल अंबानी और टीना अंबानी की शादी में खाना परोसा था। तब उन्होंने पैसे के लिए यह सब किया था। एक्ट्रेस ने उनकी शादी में बर्तन भी धोए।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: संदीप सिकंद ने बताया बिग बॉस के विनर का नाम, बोले- पूरे दिल के साथ खेला है उसने गेम

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: रैंकिंग में इस कंटेस्टेंट को मिले सबसे ज्यादा वोट्स, फिनाले से पहले हासिल की नंबर 1 की पोजिशन