विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rakhi Sawant: रोड पर चक्कर खाकर गिरीं राखी सावंत, आदिल पर लगाए ये आरोप

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Published: Wed, 08 Feb 2023 01:51 PM (IST)

पति आदिल की गिरफ्तारी के बाद मीडिया से बात करते हुए राखी सावंत बेहोश हो गईं। राखी ने कहा कि ...और पढ़ें

Rakhi Sawant: Rakhi Sawant fell unconscious on the road, made these allegations against Adil
Rakhi Sawant: Rakhi Sawant fell unconscious on the road, made these allegations against Adil

नई दिल्ली, जेएनएन। Rakhi Sawant: राखी सांवत अपनी शादी को लेकर इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस की शादी को लेकर लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं। राखी सावंत ने अपने पति आदिल खान दुर्रानी पर कई आरोप लगाए थे। अब उन्होंने आदिल खान दुर्रानी पर केस दर्ज करवा दिया है। जिसके बाद पुलिस ने आदिल खान दुर्रानी को अरेस्ट कर लिया। मंगलवार को हुए इस घटनाक्रम में आदिल की गिरफ्तारी के बाद राखी सावंत मीडिया से बात कर रही थीं। इस दौरान वो बेहोश हो गईं।

पैपराजी से बात करते हुए राखी सावंत हुईं बेहोश

राखी सावंत ओशिवारा पुलिस स्टेशन के सामने मीडिया से इंटरेक्ट कर रही थीं। उन्होंने बताया कि, 'जी। मां तो मां होती है और मां के लिए तो हमेशा मेरा दिल रोता है। मैंने बोला कि आपके लिए मैं हमेशा आपकी बहू खड़ी आप आधी रात को बोलिए। लेकिन आदिल के बारे में कुछ मत पूछना। मैंने बोला उनकी आंटी को पूछो मैंने उनको सात महीने में कितनी बार बोला कि आदिल मुझे मारता है, मुझे टॉर्चर करता है। उनकी आंटी ने मुझे यही बोला कि तुम्हारी जगह मैं होती राखी तो उसको मैं कब छोड़ देती। तुम छोड़ दो। क्योंकि मैंने उनको सारे मारने के वीडियो प्रूफ भेजे थे। उन्होंने बोला कि राखी आदिल को अभी के अभी छोड़ो, क्योंकि तुम्हारी जगह मैं होती... इतने अफेयर्स.. तो मैं उसे नहीं रखूंगी, पर मैंने कहा कोई बात नहीं। आप लोग उसको समझाओ। उन्होंने बहुत समझाया। मां ने समझाया। आंटी ने समझाया। लेकिन मुंबई नगरिया। चकाचौंध। स्टार बनने की। क्या बोलूं मैं। उनके इतने क्रिमिनल रिकॉर्ड्स हैं। मैसूर से ही। बेंगलुरु से ही। शादी से पहले मुझे सब पता होता तो शायद आज ये दिन नहीं आता।'

राखी पैपराजी से बात करते हुए ये सब बता रही थीं। इस दौरान ही राखी बेहोश हो गईं। जिसके बाद उन्हें कार में बैठाकर ले जाया गया।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आदिल पर राखी ने लगाए आरोप

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, राखी सावंत ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में आदिल दुर्रानी के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 और 420 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एक्ट्रेस ने पति पर मारपीट और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। राखी के अनुसार, आदिल बिना बताए उनके घर से पैसे और जेवर लेकर चले गए। एक्ट्रेस की शिकायत के बाद पुलिस ने आदिल को पूछताछ के लिए बुलाया था।

आदिल और राखी का निकाह

राखी सावंत ने बीते महीने खुलासा किया था कि उन्होंने आदिल दुर्रानी संग शादी कर ली है। एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर आदिल संग निकाह की तस्वीरें और दस्तावेज शेयर किए थे, जिसके अनुसार दोनों की शादी 29 मई, 2022 में हो चुकी है। सोशल मीडिया पर राखी अक्सर आदिल संग स्पॉट होती रही हैं और दोनों के प्यार के दावों के बाद ऐसा खुलासा चौंका देने वाला है।

यह भी पढ़ें: 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।