विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rakhi Sawant: घरेलू हिंसा मामले में आदिल को अंधेरी कोर्ट में किया गया पेश, राखी सावंत ने लगाए गंभीर

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Published: Wed, 08 Feb 2023 02:42 PM (IST)

राखी सावंत ने पति आदिल खान दुर्रानी पर गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद मंगलवार को आदिल खान दुर्रानी को ...और पढ़ें

Rakhi Sawant Controversy: Adil was presented in Andheri court in domestic violence case, Rakhi Sawant made serious allegations
Rakhi Sawant Controversy: Adil was presented in Andheri court in domestic violence case, Rakhi Sawant made serious allegations

नई दिल्ली, जेएनएन। Rakhi Sawant Controversy: राखी सावंत की शादी इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। साल की शुरूआत में ही आदिल संग शादी होने की अनाउंसमेंट करने के कुछ दिनों बाद ही दोनों के बीच काफी परेशानी देखने को मिल रही है। राखी सावंत ने पति आदिल पर गंभीर आरोप लगाए थे। मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते समय राखी बेहोश भी हो गई थीं। जिसके बाद अब आदिल को गिरफ्तारी के बाद अंधेरी कोर्ट में पेश किया गया है।

आदिल को कोर्ट में किया गया पेश

आदिल खान दुर्रानी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद अब मामले में पुलिस ने आदिल को अंधेरी कोर्ट में पेश किया है। आदिल को कोर्ट ले जाने का वीडियो सामने आया है। जिसमें उनका चेहरा काले कपड़े से ढंका हुआ नजर आ रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

राखी के आदिल पर आरोप

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार, राखी सावंत ने पति आदिल पर दहेज, मारपीट, रुपए और ज्वैलरी की चोरी जैसे आरोप लगाए हैं। जिसके बाद ओशिवाड़ा पुलिस ने आदिल को गिरफ्तार कर लिया था। अब मामले में पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए आदिल को ओशिवाड़ा पुलिस के सामने पेश किया है।

पैपराजी से बात करते हुए राखी सावंत हुईं बेहोश

राखी सावंत ने मंगलवार की शाम ओशिवाड़ा पुलिस स्टेशन के सामने पैपराजी को बताया कि, 'जी। मां तो मां होती है और मां के लिए तो हमेशा मेरा दिल रोता है। लेकिन मैंने बोला कि आपके लिए मैं हमेशा आपकी बहू खड़ी आप आधी रात को बोलिए। लेकिन आदिल के बारे में कुछ मत पूछना। मैंने बोला उनकी आंटी को पूछो मैंने उनको सात महीने में कितनी बार बोला कि आदिल मुझे मारता है, मुझे टॉर्चर करता है। उनकी आंटी ने मुझे यही बोला कि तुम्हारी जगह मैं होती राखी तो उसको मैं कबसे छोड़ देती। तुम छोड़ दो। क्योंकि मैंने उनको सारे मारने के वीडियो प्रूफ भेजे थे। उन्होंने बोला कि राखी आदिल को अभी के अभी छोड़ो, क्योंकि तुम्हारी जगह मैं होती... इतने अफेयर्स.. तो मैं उसे नहीं रखूंगी, पर मैंने कहा कोई बात नहीं। आप लोग उसको समझाओ। उन्होंने बहुत समझाया। मां ने समझाया। आंटी ने समझाया। लेकिन मुंबई नगरिया। चकाचौंध। स्टार बनने की। क्या बोलूं मैं। उनके इतने क्रिमिनल रिकॉर्ड्स हैं। मैसूर से ही। बेंग्लुरु से ही। शादी से पहले मुझे सब पता होता तो शायद आज ये दिन नहीं आता।'

राखी पैपराजी से बात करते हुए ये सब बता रही थीं। इस दौरान ही राखी बेहोश हो गईं। जिसके बाद उन्हें कार में बैठाकर ले जाया गया।

यह भी पढ़ें: 500 साल पुराने इस शाही किले में होगी स्मृति ईरानी की बेटी की शादी, एक तरफ झील तो दूसरी तरफ है रेगिस्तान

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: मीडिया के सामने स्टैन पर भड़के शालीन भनोट, रैपर ने कहा- 'विक्टिम कार्ड मत खेल यहां'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।