Rakhi Sawant: आदिल को ओशिवारा पुलिस स्टेशन ले जाया गया, वीडियो आया सामने
राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी को न्यायालय ने 20 फरवरी तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। जिसके बाद अब उन्हें ओशिवारा पुलिस स्टेशन ले जाया गया। इसका वीडियो भी सामने आया है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Rakhi Sawant: राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। अंधेरी कोर्ट ने उन्हें 20 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। अब आदिल को ओशिवारा पुलिस स्टेशन ले जाते हुए स्पॉट किया गया है। इस दौरान आदिल काफी परेशान नजर आए।
वीडियो आया सामने
आदिल खान दुर्रानी पर राखी सावंत ने कई आरोप लगाए हैं। जिसके बाद से ही वो पुलिस कस्टडी में हैं। अंधेरी कोर्ट के 20 फरवरी तक उन्हें पुलिस कस्टडी में रखने के आदेश के बाद अब उन्हें ओशिवारा पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। हालांकि पुलिस ने आदिल को मीडिया से इंटरेक्ट नहीं करने दिया। पैपराजी अकाउंट वीरल भयानी ने इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
View this post on Instagram
राखी ने आदिल की पुलिस कस्टडी बढ़ने के बाद दिया बयान
कोर्ट की सुनवाई के बाद राखी मीडिया से रुबरु हुईं। जहां उन्होंने कहा, 'राखी सांवत को न्याय नहीं मिला, हिंदुस्तान की पीड़ित महिला को न्याय मिला है। पहली बार इतिहास रचा गया है।'
View this post on Instagram
राखी ने लगाए आरोप
राखी सावंत ने पिछले साल अपने पति आदिल खान दुर्रानी से शादी की थी। इसी साल की शुरुआत में दोनों ने अपनी शादी की अनाउंसमेंट की थी। इसके कुछ दिन बाद ही राखी सावंत ने अपने पति आदिल पर कई आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया था जिसके बाद से ही आदिल पुलिस कस्टडी में है।
इरानी छात्रा ने लगाए आरोप
राखी के अलावा आदिल खान दुर्रानी पर इरानी छात्रा ने भी दुष्कर्म, आपत्तिजनक वीडियो बनाने और धमकाने का आरोप लगाते हुए मैसूर में केस दर्ज करवाया है। इस केस में भी पुलिस की कार्रवाई जारी है। छात्रा के अनुसार वो इरान से मैसूर पढ़ाई करने आई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात आदिल से हुई।
यह भी पढ़ें: Kajol: मेकअप कराने के दौरान स्वेटर बुनती दिखीं काजोल, वीडियो देख फैंस हुए शॉक्ड
यह भी पढ़ें: Swara Bhasker Wedding: स्वरा भास्कर ने सपा के यूथ प्रेसिडेंट फहद अहमद से की शादी, वीडियो शेयर कर दी जानकारी
यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: सलमान के बाद कंगना का खराब होगा दिमाग, अर्चना गौतम के साथ ये खतरनाक कंटेस्टेंट बनेंगी शो का हिस्सा

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।